[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Ind vs Pak: भारत- पाक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में खास पूजा-अर्चना हो रही है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से मुंबई के सिद्धिविनायक तक हवन और मंत्रोच्चार किए गए. 51 वैदिक ब्राह्मणों ने यज्ञ…और पढ़ें
महाकाल मंदिर
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा- अर्चना हो रही है.
- उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से मुंबई के सिद्धिविनायक तक हवन किए गए.
- 51 वैदिक ब्राह्मणों ने यज्ञ कर देवी मां से भारत की प्रचंड जीत की कामना की.
Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का जबरदस्त मुकाबला आज दुबई में खेला जाएगा. यह इन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मैच है, जिसे लेकर खिलाड़ियों से ज्यादा फैंस में जबरदस्त जोश है. भारतीय फैंस अपनी टीम की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं. इसी वजह से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए खास पूजा-अर्चना की गई. पुजारियों ने खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान के चरणों में रखकर मंत्रोच्चार के साथ जीत की प्रार्थना की.
महाकाल मंदिर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु) ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिले. इसी कामना को लेकर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर रखकर विशेष पूजन अर्चन किया गया. इस दौरान पुजारी ने विशेष मंत्रो के साथ पूजन अर्चन किया और बाबा महाकाल से यह कामना की.
सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में किया अथर्वशीर्ष पाठ
टीम इंडिया अपनी जीत जारी करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे. इसी को लेकर श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी विशेष पूजन अर्चन किया गया. इस दौरान गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए भगवान श्री सिद्धिविनायक से कामना की गई की. भगवान गणेश अपना आशीर्वाद टीम इंडिया पर बनाए रखें.
51 वैदिक ब्राह्मण बटुकों ने मंदिर में हवन जारी
भैरवगढ़ रोड़ स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी रामनाथ महाराज और पीर योगी महावीरनाथ की मौजूदगी में 51 वैदिक ब्राह्मण बटुकों ने मंदिर में हवन किया. महंत रामनाथ महाराज ने बताया भारत की प्रचंड जीत हो. इसके लिए देवी मां से प्रार्थना करते हुए यज्ञ अनुष्ठान किया है. मिर्च, हल्दी, नारियल के साथ हवन सामग्री का उपयोग करते हुए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के नाम से यज्ञ किया है. देवी मां की कृपा से भारत की प्रचंड जीत होगी.
Ujjain,Madhya Pradesh
February 23, 2025, 14:33 IST
[ad_2]
Source link