Headlines

Champions Trophy: जानबूझकर बजाया गया था भारत का राष्ट्रगान? अब गुस्से से तिलमिलाया पाकिस्तान

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy में ब्रॉडकास्ट की गड़बड़ी और राष्ट्रगान विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आमने-सामने है. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड मैच से पहले जन-गण-मन बजने पर पीसीबी ने आईसीसी से…और पढ़ें

जानबूझकर बजाया गया था भारत का राष्ट्रगान? अब गुस्से से तिलमिलिया पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड मैच से पहले जन-गण-मन बजने पर पीसीबी ने आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगा है.

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी में जन-गण-मन विवाद पर पीसीबी नाराज
  • आईसीसी को ठहराया कसूरवार, पूछा- क्यों हुई गलती?
  • लोगो विवाद पर पहले भी जता चुका है नाराजगी

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज रोमांच के साथ तो हुआ, लेकिन पहले हफ्ते में ही विवाद भी खड़े हो गए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आमने-सामने हैं. दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान प्रसारण में गड़बड़ी को लेकर पीसीबी ने शिकायत दर्ज कराई थी. अब लाहौर में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान बजने पर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड गुस्से में है.

अचानक कैसे बजा भारत का राष्ट्रगान?
चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खड़ी थीं, तो इंग्लैंड का राष्ट्रगान “गॉड सेव द किंग/क्वीन” बजने की बजाय कुछ सेकंड के लिए भारतीय राष्ट्रगान बज गया था. इस घटना से दर्शक हैरान रह गए और पीसीबी नाराज हो गया.

Champions Trophy 2025: भारत पाकिस्तान लाइव अपडेट्स

गुस्से में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने आईसीसी को एक पत्र लिखकर इस घटना पर स्पष्टीकरण मांगा है. सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि आईसीसी को कुछ स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीमों की (राष्ट्रगान) प्लेलिस्ट के लिए उनके लोग ही जिम्मेदार हैं. चूंकि भारत पाकिस्तान में नहीं खेल रहा है, इसलिए यह समझना मुश्किल है कि प्लेलिस्ट से गलती से उनका राष्ट्रगान कैसे बज गया.’

Champions Trophy: जन गण मन… पाकिस्तान में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान, किसकी गलती से बना PCB का मजाक?

पीसीबी ने पहले भी की थी शिकायत
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लिखा था कि जब भारत शुक्रवार को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपना मैच खेल रहा था तो उसके नाम का लोगो टेलीविजन स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के सभी मैचों के फुटेज में ब्रॉडकास्ट के दौरान ऊपरी बाएं कोने पर टूर्नामेंट के लोगो में मेजबान देश के रूप में ‘पाकिस्तान’ की ब्रांडिंग थी, लेकिन भारत के मैच के दौरान यह गायब थी. आईसीसी ने शुरुआत में जवाब दिया कि यह थोड़ा लंबा है और इसमें छोटा लोगो दिखाया गया है, लेकिन बाद में गलती मान ली और सभी मैचों में ओरिजनल ग्राफिक के इस्तेमाल पर सहमति जताई.

भारत अपने मैच दुबई में खेल रहा
आपको याद होगा कि भारत सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के कारण बीसीसीआई ने अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था इसलिए पीसीबी के साथ महीनों चली खींचतान के बाद भारत के सभी मैच के लिए दुबई को चुना गया है.

homecricket

जानबूझकर बजाया गया था भारत का राष्ट्रगान? अब गुस्से से तिलमिलिया पाकिस्तान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *