[ad_1]
Last Updated:
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में महाकुंभ का समापन होने जा रहा है. आज महाकुंभ का आखिरी स्नान है. आस्था के इस महामेले के समापन से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने आस्था की डुबकी लगाई. बीते गुरुवार को शेखर सुमन ने भी अप…और पढ़ें
शेखर सुमन अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे.
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में महाकुंभ का समापन हुआ.
- शेखर सुमन ने परिवार संग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई.
- शेखर और अध्ययन सुमन ने ‘हीरामंडी’ से वापसी की.
नई दिल्ली. आज महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन होने जा रहा है. आज त्रिवेणी संगम में आखिरी स्नान होने जा रहा है. महाकुंभ के समापन से पहले कई बॉलीवुड सितारों ने कुंभ में डुबकी लगाई. कई सितारे प्रयागराज की धरती पर पहुंचकर आस्था के रंग में रंगे नजर आए. कैटरीना कैफ, अभिषेक बनर्जी, रवीना टंडन, राशा थडानी, अक्षय कुमार, तनिषा मुखर्जी सहित कई एक्टर्स संगम पहुंचे थे.
हाल ही में इस फेहरिस्त में एक्टर शेखर सुमन का नाम भी जुड़ गया है. एक्टर महाकुंभ के आखिरी दिन से पहले परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने संगम में डुबकी लगाई. उनकी कई फोटोज भी सामने आई हैं जिनमें वो आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. शेखर सुमन डुबकी लगाते वक्त स्काई ब्लू कलर का कुर्ता पहने दिख रहे हैं और उन्होंने अपने हाथ में रुद्राक्ष की माला बांधी हुई है.

एक्टर के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था. शेखर सुमन की पत्नी और उनके बेटे अध्ययन सुमन ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. एक्टर के परिवार के साथ और भी कई लोग मौजूद थे.

अब अगर वर्कफ्रंट पर बात करें तो शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था. दोनों के काम को इस वेब शो में काफी पसंद किया गया था. शेखऱ सुमन औऱ उनके बेटे ने संजय लीला भंसाली की इस सीरीज से काफी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की थी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 26, 2025, 08:32 IST
[ad_2]
Source link