Headlines

155 साल पुराने घर में भूत-प्रेत की कहानियां, सोशल मीडिया पर वायरल.

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है r/centuryhomes जिसपर एक यूजर @lagrimas333 ने काफी हैरान करने वाली बात का खुलासा किया. यूजर ने बताया कि वो और उसके दोस्त 1870 के दौर में बने एक घर में किराये पर रहते ह…और पढ़ें

155 साल पुराने घर में रहता था शख्स, रात में आती थी अजीब आवाजें, फिर...

शख्स ने सोशल मीडिया पर काफी हैरान करने वाली बात बताई. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

पुराने घरों में रहने वाले लोग जानते हैं कि एकांत के वक्त में ऐसे घर कितने डरावने लगते हैं. डरने की कोई बात न होते हुए भी लोग इन घरों में कई बार असहज महसूस करने लगते हैं. हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उस घर के बारे में बताया, जहां वो दोस्तों के साथ किराये पर रहा करता था. शख्स ने बताया कि वो 155 साल पुराने घर में रहता था. उस घर से रात में अजीब आवाजें आती थीं. पर एक रोज उन लोगों का सामना एक खौफनाक चीज से हुआ, जिसके बाद उन्हें भरोसा हो गया कि घर में भूत-प्रेत का वास है!

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है r/centuryhomes जिसपर एक यूजर @lagrimas333 ने काफी हैरान करने वाली बात का खुलासा किया. यूजर ने बताया कि वो और उसके दोस्त 1870 के दौर में बने एक घर में किराये पर रहते हैं. शख्स ने बताया कि वो दोस्तों के साथ पुराने घर में रहता है जहां उन लोगों को अजीब आवाजें सुनाई देती हैं.

घर में दिखी खौफनाक चीज
कई बार उन लोगों को सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने की आवाजें आती हैं. कई बार तो उन्हें परछाइयां भी नजर आती थीं. पर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यकीन हो गया कि घर में भूत है. एक रात लड़के को और उसके दोस्तों को लगा कि उन्होंने कमरे में किसी व्यक्ति को खड़े देखा, जो कमरे के अंधेरे हिस्से में खड़ा था. वो परछाई दूसरे कमरे में थी. उसे यूजर के दोस्त ने देखा था. अगले दिन सुबह वो पूछता है कि क्या कल उसका कोई दोस्त आया था? जब उसने मना कर दिया, तो उसने पूरी बात बताई.

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इसी ग्रुप पर लोगों ने कमेंट सेक्शन में बताया कि उन्हें भी अपने पुराने घरों में ऐसा क्या-क्या देखने को मिला. एक यूजर ने कहा कि वो एक ऐसी महिला को जानता है जो सड़क पर मरे पड़े किसी भी जीव को देखती है, तो वो उसे साथ में घर ले आती है और घर में ही उसे दफना देती है. इस पोस्ट को काफी रिएक्शन मिले हैं और दर्जनों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

homeajab-gajab

155 साल पुराने घर में रहता था शख्स, रात में आती थी अजीब आवाजें, फिर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *