[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy 2025 ind vs pak conflict रोहित शर्मा और विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली हार का बदला लेने को तैयार हैं. 2017 में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था. अब दोनों टी…और पढ़ें
रोहित शर्मा और विराट कोहली पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने को होंगे बेकरार
हाइलाइट्स
- रोहित और विराट बदला लेने को तैयार हैं.
- 2017 में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था.
- गुस्से से भरे होंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अपना बदला सूद समेत चुकता करना जानती है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया खेलने उतरेगी तो उसे पिछली हार दर्द तकलीफ दे रहा होगा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली विरोधी को कभी माफ नहीं करते हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर उसके जो दर्द दिया था उसका बदला सूद समेट टी20 वर्ल्ड कप में चुकता किया गया था. अब पाकिस्तान का ये दोनों क्या हाल करेंगे देखना होगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जब भी हो रोमांच चरम पर होता है. मैच शुरू होने से पहले ही दोनो टीमों के फैंस और खिलाड़ी पूरी तरह से चार्ज रहते हैं. भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से जब भी खेलने मिला है तो मामला बीस ही रहा है. एक चैंपियंस ट्रॉफी है जहां भारत को गहरा जख्म मिला था. 8 साल पहले भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान से हार मिली थी. टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में खेलने उतरी थी और ट्रॉफी पाकिस्तान ले उड़ा था.
8 साल से हो रहा इंतजार…
भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 180 रन के बड़े अंतर से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां की सेंचुरी के दम पर टीम ने 4 विकेट पर 338 रन बनाए थे. जवाब में पूरी भारतीय टीम 30.3 ओवर में महज 158 रन पर ही सिमट गई थी. रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही इस मैच में फ्लॉप रहे थे. मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए दोनों कीमती विकेट हासिल किए थे. 8 साल बाद इस टूर्नामेंट को आईसीसी ने कराने का फैसला लिया. तब से अब तक टीम इंडिया हार का बदला लेने को बेताब है.
गुस्से में होंगे रोहित-विराट, ऑस्ट्रेलिया वाला होगा हाल
चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए थे जबकि विराट कोहली सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर उसके ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ा था. इसका जवाब टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा ने बल्ले से कंगारुओं को दिया था. महज 41 गेंद पर 8 छक्के और 7 चौके की मदद से 91 रन ठोक डाले थे. 224 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की पिटाई कर उन्होंने अपना गुस्सा उतारा था. मुकाबला भारत के नाम रहा और वर्ल्ड कप भी टीम इंडिया ही जीती.
New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 09:50 IST
[ad_2]
Source link