[ad_1]
Last Updated:
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान होगा. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा तीसरी बार महाकुंभ पहुंची थीं. उन्होंने अपनी मां और भाई के साथ डुबकी लगाई और इसे जादुई अनुभव बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर क…और पढ़ें
तीसरी बार महाकुंभ पहुंचीं प्रीति जिंटा. (फोटो साभार -इंस्टाग्राम realpz)
हाइलाइट्स
- प्रीति जिंटा ने महाकुंभ में तीसरी बार डुबकी लगाई.
- उन्होंने इस अनुभव को जादुई और भावुक बताया.
- प्रीति ने मां और भाई के साथ तस्वीरें साझा कीं.
नई दिल्ली. आज महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का आखिरी स्नान है. इस आखिरी स्नान के साथ ही प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले का समापन होने जा रहा है. महाकुंभ के समापन से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में महाकुंभ में तीसरी बार डुबकी लगाई. उन्होंने अपने इस अनुभव को मैजिकल बताते हुए कहा कि वो इस अद्भुत अनुभव से थोड़ी भावुक भी हैं.
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी मां और भाई के साथ महाकुंभ गईं. उन्होंने वहां प्रार्थना करने और संगम में डुबकी लगाने की कई तस्वीर शेयर की. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘यह कुंभ मेले में मेरी तीसरी यात्रा थी और यह जादुई, दिल को छू लेने वाला और थोड़ा दुखद भी था. जादुई इसलिए क्योंकि मैं कितनी भी कोशिश करूं, मैं यह नहीं बता सकती कि मुझे कैसा महसूस हुआ. दिल को छू लेने वाला इसलिए क्योंकि मैं अपनी मां और भाई के साथ गई थी और यह उनके लिए खास महत्व रखता है’.
वो आगे लिखती हैं, ‘भावुक इसलिए, क्योंकि मैं जिंदगी और मौत के चक्र से मुक्त होना चाहती थी, लेकिन इस यात्रा ने मुझे जिंदगी और अपनों से लगाव के दूसरे पहलू से वाकिफ कराया. क्या मैंने अपने परिवार, अपने बच्चों और हर उस इंसान को जाने देने के लिए तैयार हूं जिनसे मैं प्यार करती हूं, शायद नहीं’.
यहां देखें पोस्ट-
[ad_2]
Source link