Headlines

छुपे-रुस्तम हैं अक्षय खन्ना, साल में 1-2 फिल्म कर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, बड़े-बड़ों को देते हैं टक्कर

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों धुरंधर के चलते चर्चा में हैं. रणवीर सिंह की फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. लोगों ने तो ये तक कह दिया कि अक्षय खन्ना को ऑस्कर तक दे देना चाहिए. चलिए बताते हैं अक्षय खन्ना की नेटवर्थ कितनी है.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

अक्षय खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में शुमार हैं जिनकी परफॉर्मेंस के लोग मुरीद रहते हैं. विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार के बेटे अक्षय खन्ना ने करियर की शुरुआत हिमालय पुत्र से की. आगे चलकर बॉर्डर और दिल चाहता है जैसी फिल्मों में काम किया. फिर वह सेक्शन 375 और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाकर छा गए थे.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

28 मार्च 1975 को विनोद खन्ना और गीतांजलि के बेटे अक्षय को एक्टिंग विरासत में मिली. उनके बड़े भाई राहुल खन्ना भी फिल्मों में हैं. उनके नाना Bobby A. F. S. Talyarkhan क्रिकेटर कमेंटेटर थे. यही वजह थी कि अक्षय खन्ना का बचपन खेलकूद से भी भरा था. उन्होंने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल और लॉरेंस स्कूल ऊटी से पढ़ाई पूरी की.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

अक्षय खन्ना ने साल 1997 में हिमालय पुत्र फिल्म से डेब्यू किया. इस फिल्म में वह पिता विनोद खन्ना के साथ नजर आए. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत ही रही. इसके बाद वह बॉर्डर में धर्मवीर सिंह भान के रोल में नजर आए. इस बार उन्होंने अपने रोल से सबका ध्यान खींचा. फिर वह ताल और दिल चाहता है में दिखे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

आगे चलकर अक्षय खन्ना ने करियर में कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया. वह हलचल, हंगामा, रेस और 36 चाइना टाउन जैसी फिल्मों में दिखे. आगे चलकर गांधी माई फादर और हमराज जैसी सीरियस ड्रामा में भी दिखे. आगे चलकर साल 2010 में उन्होंने चार साल का ब्रेक किया.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

फिर उन्होंने ढिशूम (2016), मॉम (2017), इत्तेफ़ाक (2017), और सेक्शन 375 (2019) जैसी फिल्मों के जरिए कमबैक किया. इन रोल के जरिए उन्होंने फैंस और आलोचकों का दिल जीत लिया.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

फिर इसी साल उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा में औरंगजेब के किरदार से सबको हक्का बक्का कर दिया. उन्होंने इस नेगेटिव रोल से खूब तारीफ हासिल की. बिल्कुल वैसे ही जैसे आजकल धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत के रूप में. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना आज के समय में 167 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं. उनकी फीस की बात करें तो वह एक फिल्म के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं. उनकी कमाई पुरानी फिल्मों की रॉयल्टी और विज्ञापनों से होती है. उनकी इनकम में ग्रोथ दृश्यम 2, छावा और धुरंधर जैसी के बाद और देखने को मिलता है.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

अक्षय खन्ना के घर की बात करें तो जुहू का सी-फेसिंग बंगला है. जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास साउथ मुंबई के सबसे पॉश इलाके मालाबार हिल में भी एक घर है. जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

अक्षय खन्ना की प्रॉपर्टी की बात करें तो अलीबाग में उनका खुद का फार्महाउस भी है. ये उनका वीकेंड हॉलिडे स्पॉट है, जो भीड़-भाड़ जैसी जगह से दूर है. सेंट्रल मुंबई में स्थित तारदेव की एवरेस्ट बिल्डिंग अपार्टमेंट भी उनकी प्रॉपर्टी में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे और दिल्ली में भी प्रॉपर्टी होल्डिंग्स हैं जहां उन्होंने निवेश किया हुआ है.

Inside Akshaye Khanna’s ₹167-Crore World Of Selective Films, Luxe Homes And Quiet Elegance

उनकी लाइफस्टाइल में भी दिखावा नहीं, बल्कि सादगी और समझदारी साफ दिखती है. अक्षय खन्ना के पास कारों का बड़ा या महंगा कलेक्शन नहीं है. उनकी गाड़ियों में BMW 7 सीरीज शामिल है. कुल मिलाकर, सिर्फ उनकी प्रॉपर्टीज की कीमत ही ₹100 करोड़ से ज्यादा है, जो उनकी नेटवर्थ का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

छुपे-रुस्तम हैं अक्षय खन्ना, 1-2 फिल्म कर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *