Headlines

50 टैटू, कई सर्जरी, लड़की ने बॉडी मॉडिफिकेशन पर खर्च किए लाखों, भविष्य की प्लानिंग सुन उड़ जाएंगे होश!

[ad_1]

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई बच्चा, जिसकी उम्र खेलने-कूदने की होती है, वह उसी समय अपने शरीर को बदलने के फैसले लेने लगे? किसी के लिए यह कल्पना भी मुश्किल है, लेकिन एक लड़की ऐसी भी है जिसने बचपन से ही अपनी पहचान दुनिया से बिल्कुल अलग बनाने की ठान ली. दूसरों के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी पसंद, अपने फैसलों और अपनी हिम्मत के दम पर उसने अपने शरीर में ऐसे-ऐसे बदलाव किए जो कई लोग सोचकर भी डर जाएं.

दरअसल, जिसकी कहानी यहां बताई जा रही है, उस लड़की का नाम लूसी क्रासोटा है, जो जर्मनी की रहने वाली सिर्फ 20 साल की युवती है. बेहद छोटी उम्र में शुरू हुआ उनका यह बॉडी मॉडिफिकेशन का सफर आज एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां वह अपने शरीर और अपनी पसंद को लेकर किसी भी तरह के सामाजिक दबाव को महत्व नहीं देतीं. हालांकि, इस राह में उन्हें परिवार से लेकर समाज तक कई तरह की चुनौतियों और आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने फैसलों से समझौता नहीं किया.

10 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर
द मिरर के अनुसार, लूसी बताती हैं कि उन्होंने पहला बॉडी मॉडिफिकेशन महज 10 साल की उम्र में करवाया था. धीरे-धीरे यह रुचि उनके लिए एक जुनून बन गई.अब वह अपने शरीर पर 50 से ज्यादा टैटू बनवा चुकी हैं और कई पियर्सिंग व कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं करवा चुकी हैं, ऐसी प्रक्रिया जिन्हें करवाने से ज्यादा लोग डरते हैं. वो इस सब में अब तक लगभग £35,000 (करीब 35 लाख रुपये से अधिक) खर्च कर चुकी हैं.

परिवार से टकराव, रिश्तों में खटास
लूसी का यह रूप देखकर परिवार बहुत खुश नहीं है. खासकर उनकी दादी उनके टैटू और पियर्सिंग से बिल्कुल सहमत नहीं हैं.बॉडी मॉडिफिकेशन करवाने के लिए उनका कई बार अपने परिवार से विवाद भी हुआ है. जहां परिवार उन्हें ये सब करवाने से रोकता रहा, वहीं लूसी इस विरोध के बावजूद अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती थीं. लूसी बताती हैं कि आम लोग उन्हें देखकर अधिकतर पॉजिटिव रिएक्शन देते हैं, पर बुजुर्ग पीढ़ी से उन्हें हमेशा से अजीब निगाहें और उल्टे-सीधे कमेंट्स मिलते हैं. फिर भी वो अपने लुक को लेकर कॉन्फिडेंट रहती हैं.

पेनफुल सर्जरी और नए टैटू का सफर जारी
हाल ही में लूसी ने अपने पेट की त्वचा टाइट करवाने पर लगभग £6,139 (लगभग 6 लाख रुपये) खर्च किए. यह इसलिए किया ताकि पेट के हिस्से पर टैटू बनाने के लिए एक स्मूथ कैनवस मिल सके. सर्जरी बेहद दर्दनाक थी वह कुछ हफ्तों तक सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं. लेकिन अब उन्होंने पूरा पेट टैटू से भर दिया है. इसके अलावा उन्होंने- गले और चेस्ट का पुराना टैटू कवर-अप करवाया, दो नए फेस टैटू बनवाए और पुराने गाल के पियर्सिंग दोबारा करवाए.

आगे की प्लानिंग और और भी बोल्ड बदलाव
द मिरर के अनुसार, लूसी अभी अपनी बॉडी मॉडिफिकेशन की जर्नी रोकने वाली नहीं हैं. उनके अगले प्लान और भी चौंकाने वाले हैं. वह चाहती हैं कि उनका पूरा शरीर सिर से लेकर पांव तक टैटू से ढंका हो, केवल स्तन और निजी अंगों (Private parts) को प्राकृतिक रूप में छोड़कर ताकि एक खास तरह का कॉन्ट्रास्ट दिखाई दे. इसके अलावा वह अपने स्तनों का साइज दोगुना करवाना चाहती हैं, वैम्पायर जैसी नुकीली दांत बनवाने का प्लान कर रही हैं और कानों को एल्फ जैसा शेप दिलवाने की सोच रही हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *