Headlines

एक दूसरे की आंखों में डूबे शबाना आजमी और जावेद अख्तर, शादी के 41 साल बाद मना रहे मोहब्बत का जश्न

[ad_1]

Last Updated:

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने शादी की 41वीं सालगिरह मनाई, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. उर्मिला मातोंडकर, अनिल कपूर और फराह खान ने बधाई दी. Shabana जल्द “लाहौर 1947” में दिखेंगी.

ख़बरें फटाफट

एक दूसरे की आंखों में डूबे शबाना आजमी और जावेद अख्तर, देखिए पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी और प्रसिद्ध लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का रिश्ता लंबे समय से मिसाल बना हुआ है और समय के साथ उनका प्यार और गहरा हो रहा है. इसका अंदाजा शबाना आजमी की सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है. मंगलवार को दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई.

अभिनेत्री ने जावेद अख्तर को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की. इस फोटो में दोनों एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं. फोटो के साथ शबाना ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “41 साल की शादी के बाद भी एक-दूसरे को इतनी मोहब्बत से देख पाना ही सब कुछ बयां कर देता है… हैप्पी एनिवर्सरी जादू.”

शबाना आजमी की शादी की सालगिरह
पोस्ट करने के बाद अभिनेत्री और जावेद अख्तर के साथी कलाकारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी. अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और अनिल कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. फराह खान ने कमेंट में लिखा, “शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *