Headlines

Poco C85 5G launched under 12000 rupees budget android phone with best camera and battery offers- बजट में 5G फोन चाहिए? ये रहा ₹12000 से कम कीमत वाला तगड़ा ऑप्शन, मिलती है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

[ad_1]

Poco ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की C-सीरीज़ में नया एडिशन है, और इसकी कीमत इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है. बड़े 6.9-इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट जैसे फीचर इस फोन को खास बनाते हैं. अगर आप कम बजट में एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Poco C85 5G एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

Poco C85 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है: 4GB + 128GB: ₹12,499, 6GB + 128GB: ₹13,499 और 8GB + 128GB: ₹14,499. इंट्रोडक्टरी ऑफर में 4GB और 6GB वेरिएंट क्रमशः ₹11,999 और ₹12,999 में मिल रहे हैं. फोन Flipkart पर Mystic Purple, Spring Green और Power Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

डिज़ाइन और डिस्प्ले: बड़ा और स्मूथ स्क्रीन 
Poco C85 5G में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो इस रेंज में काफी बड़ा माना जाता है. 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 810 nits पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और Flicker-Free सर्टिफिकेशन.

इसका मतलब है कि वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने या गेम खेलने में आपको स्मूथ और कंफर्टेबल एक्सपीरिएंस मिलेगा. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सेफ रहेगा.

परफॉर्मेंस: इस फोन में 6nm पर बना MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिलता है. इसके साथ यूज़र्स को LPDDR4x RAM (4GB/6GB/8GB), 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और 1TB तक बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है.

Poco ने इसमें HyperOS 2.2 (Android 15 पर बेस्ड) दिया है, और दो Android अपग्रेड + चार साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

सस्ते फोन में बढ़िया कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप, Poco C85 5G में पीछे की ओर डुअल कैमरा मिलता है. इसमें 50MP Primary Camera (f/1.8), QVGA कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. कैमरा डे-लाइट फोटोग्राफी, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और सोशल मीडिया फोटोज़ के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है.

बैटरी के मामले में फोन में 6000mAh की लंबी चलने वाली बैटरी दी जाती है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन चल सकती है.

Poco का दावा है कि फोन 106 घंटे म्यूजिक प्लेबैक के साथ आता है. ये  33W Fast Charging, 10W Reverse Charging सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *