Headlines

IND vs SA 1st T20I Playing XI Kuldeep yadav Harshit rana and Sanju not picked: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह

[ad_1]

कटक: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णयाक मुकाबले में चार विकेट लेने वाले स्पिनर कुलदीप यादव पहले टी20 में मौका नहीं मिला है. कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन फॉर्मेट बदलते ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से उनकी छुट्टी हो गई है. कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टी20 के लिए टीम इंडिया ने स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है.

सिर्फ कुलदीप यादव ही नहीं, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में वाशिंगट सुंदर को भी जगह नहीं मिली. ऑलराउंडर के तौर पर उनकी जगह अक्षर पटेल को तरजीह दी गई है. वनडे सीरीज में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था, लेकिन वह प्रभावित नहीं कर पाए. वहीं लाल मिट्टी की पिच पर वरुण के मिस्ट्री स्पिनर पर गौतम गंभीर ने भरोसा जताया है. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी से हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी मौका नहीं मिला है. संजू सैमनसन की जगह जितेश शर्मा विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं.

किसने जीता मैच में टॉस

कटक में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता. मार्करम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस पिच पर और ओस के प्रभाव के कारण टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

भारत- अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *