[ad_1]
Last Updated:
भागलपुर और बांका के कहलगांव, पीरपैंती, अमरपुर में गुड़ का बड़ा उत्पादन होता है, पीरपैंती हटिया से होलसेल बिजनेस में हर टीन पर 100 रुपए तक की बचत और अच्छी कमाई संभव है.
भागलपुर. लोग अब नौकरी कम बिजनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं ऐसे में तरह-तरह के बिजनेस पर लोग ध्यान देते हैं. ऐसे में युवा वर्ग अलग बिजनेस पर ध्यान देते हैं. लेकिन आज आपको बिल्कुल हटकर एक बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं. आपको बता दें कि भागलपुर सिर्फ कतरनी और जर्दालू का ही उत्पादक क्षेत्र नहीं है. बल्कि भागलपुर व बांका का कुछ ऐसा क्षेत्र है जो गुड़ का बड़ा उत्पादन करता है. ऐसे में आप इसका बिजनेस यहां पर कर सकते हैं. इसका भागलपुर का पीरपैंती हटिया बड़ा बाजार है जहां से बड़े पैमाने पर गुड़ जाता है.
दरसरल, भागलपुर का कहलगांव, पीरपैंती बांका का अमरपुर गुड़ का बड़ा उत्पादक क्षेत्र है. जहां से बिहार में कई जगहों पर गुड़ जाता है. जब इसको लेकर गुड़ तैयार करने वाले पवन पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए भागलपुर व बांका में बड़े पैमाने गुड़ तैयार होता है क्योंकि यहां पर गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है. हमलोग इसलिए यहां गुड़ तैयार करके मंडी भेजते हैं. यहां का गुड़ अन्य जगहों से बिल्कुल अलग होता है. खाने में हल्का सोनहा लगता है इसलिए इसकी डिमांड अधिक होती है.
हर टीन पर 100 रुपए की बचत
उन्होंने बताया कि अगर कोई इसका होलसेल का बिजनेस करना चाहता है तो उसके लिए पीरपैंती सबसे बेस्ट है. जहां सस्ते दामों में आपको गुड़ मिल जाएगा. यहां पर होलसेल रेट में गुड़ मिल जाता है. यहां से खरीदकर आप होलसेल का काम कर सकते हैं जिसमें आपको प्रत्येक टीन 100 रुपए के आसपास बचत हो जाएगी. दिनभर में 10 टीन भी बेच लेंगे तो अच्छी कमाई हो जाएगी. अगर आप होलसेल करते हैं तो 10 टीन से अधिक ही बेच लेंगे. आपको 700 से 800 रुपए तक का टीन वहां मिल जाएगा. आप 900 से 950 तक यहां बेच पाएंगे. इसलिए ये बिजनेस आपके लिए बेस्ट हो सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
[ad_2]
Source link