Headlines

पीरियड्स में गई तैराकी करने, खून सूंघते आ पहुंचे शार्क, काट-काटकर किया ऐसा हाल!

[ad_1]

Last Updated:

चीन की एक महिला को मालदीव्स में घूमने के दौरान समुद्र में तैराकी करना महंगा पड़ गया. महिला के पीरियड्स चल रहे थे. समुद्र में घुसते ही उसके खून की महक से खूंखार शार्क ने उसपर अटैक कर दिया.

पीरियड्स में गई तैराकी करने, खून सूंघते आ पहुंचे शार्क, काट-काटकर किया ऐसा हालनुकीले दांतो से कलाई चबा गया शार्क (इमेज- फाइल फोटो)

मालदीव्स की नीले समुद्र और रंग-बिरंगी मछलियों से भरी दुनिया हर पर्यटक के सपनों की मंजिल है. यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसी गतिविधियां रोमांच का केंद्र हैं, लेकिन कभी-कभी यह रोमांच जानलेवा साबित हो जाता है. ऐसा ही एक खौफनाक वाकया हाल ही में चीन की एक 26 वर्षीय महिला के साथ हुआ, जब वह पीरियड्स के दौरान शार्क्स देखने चली गई.

26 नवंबर 2025 को मालदीव्स के एक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग कोर्स कर रही इस महिला ने ऑनलाइन सलाह ली और पेशेवरों से पूछा कि मासिक धर्म के समय डाइविंग सुरक्षित है या नहीं. इसे कई लोगों ने सलाह दी कि वो ऐसा रिस्क ना ले. हालांकि, कई ने उसे आश्वासन मिला कि टैम्पोन का इस्तेमाल कर पानी में उतरना सुरक्षित है. लेकिन प्रकृति के नियमों को चुनौती देना हमेशा महंगा पड़ता है. महिला ने पीरियड्स में तैराकी करने का फैसला किया, जिसका अफ़सोस उसे तुरंत ही हो गया.

शार्क ने कर दिया अटैक
अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के चक्कर में महिला पीरियड्स में ही तैराकी करने समुद्र में उतर गई. लेकिन उसकी बॉडी से निकल रहे खून की महक ने शार्क्स को आकर्षित कर लिया. महिला के पास नर्स शार्क का एक झुंड आ गया. आमतौर पर इन्हें शांतिप्रिय माना जाता है. खासकर मालदीव्स जैसे जगहों पर जहां उन्हें भोजन के लालच में इंसानों के करीब आने की आदत हो गई है. लेकिन इस बार मामला अलग था. महिला के पीरियड्स के कारण पानी में रक्त का हल्का रिसाव हो रहा था, जो शार्क की असाधारण सूंघने की क्षमता के लिए पर्याप्त था. वैज्ञानिकों के अनुसार, शार्क्स खून की गंध को लाखों गुना संवेदनशीलता से महसूस कर सकती हैं. महिला इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट शॉट्स कैप्चर करना चाहती थी. इस कारण वो शार्क के पास ही तैरती रही. लेकिन अचानक एक नर्स शार्क ने उसपर हमला कर दिया और उसकी बाईं कलाई को कसकर चबा लिया.

फोटो के चक्कर में लिया रिस्क
शार्क के अटैक का घाव इतना गहरा था कि खून की धार बहने लगी. दर्द से चीखती महिला को तुरंत टूर गाइड ने पानी से बाहर आने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. महिला अपने सोशल मीडिया के लिए और फोटो लेना चाहती थी. जब महिला बाहर आई तो उसने अपने दोस्तों को अटैक की तस्वीरें भेजी जिसके बाद कई ने उसे चेतावनी दी कि घाव को नजरअंदाज करने से संक्रमण हो सकता है, यहां तक कि हाथ कटने (amputation) का खतरा भी हो सकता है. वीबो (Weibo) पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, महिला ने घाव को दोस्तों को दिखाते हुए कहा, “ये तो छोटी-मोटी चोट है, क्या बवाल मचा रखा है?” हालांकि, बाद में मिली जानकारी के मुताबिक, उसके टेटनस का इंजेक्शन ले लिया था. पीरियड्स के दौरान समुद्र में उतरना कितना घातक हो सकता है, ये खबर उसका जीता-जागता उदाहरण है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

पीरियड्स में गई तैराकी करने, खून सूंघते आ पहुंचे शार्क, काट-काटकर किया ऐसा हाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *