[ad_1]
रियलमी ने इस साल अप्रैल में नार्ज़ो 80 सीरीज़ 5G भारत में लॉन्च की थी. अब कंपनी अपने नए मॉडल नार्ज़ो 90 Series 5G पर काम कर रही है. एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के शेयर किए गए टीज़र के मुताबिक नई सीरीज़ में दो अलग-अलग मॉडल आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मॉडल हो सकते हैं जिसमें रियलमी नार्ज़ो 90 Pro 5G और रियलमी नार्ज़ो 90x 5G है.
अमेज़न ने नार्ज़ो 90 Series 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाया है. रियलमी ने भी कंफर्म किया है कि ये फोन अमेज़न स्पेशल होंगे, यानी इन्हें सीधे अमेज़न से ही खरीदा जा सकेगा. टीज़र इमेज में दोनों हैंडसेट्स के अलग कैमरा डिज़ाइन दिखाए गए हैं, जिससे साफ है कि ये दो अलग मॉडल होंगे.
पहला फोन ऐसा दिखता है जैसे इसका कैमरा iPhone 16 Pro Max जैसा है और यह नार्ज़ो 80 Pro 5G की डिजाइन लाइन की तरह है. इसलिए इसे नार्ज़ो 90 Pro 5G माना जा रहा है.
दूसरा फोन रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है, जिसमें लेंस वर्टिकल तरीके से रखे गए हैं. ये डिज़ाइन नार्ज़ो 80x 5G जैसा है और इसे नार्ज़ो 90x 5G के रूप में देखा जा रहा है. दोनों फोन रियलमी के नए डिज़ाइन ट्रेंड को फॉलो करते हैं, जिनमें फ्लैट फ्रेम और गोल कोनों का इस्तेमाल किया गया है.
अभी तक की जानकारी और संभावित अपग्रेड्स
हालांकि फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई है, माइक्रोसाइट में कुछ अपग्रेड्स की झलक दी गई है. इसपर लिखा है ‘Supercharged’ और ‘Power Maxed’, यह संकेत देता है कि फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग हो सकती है.
‘Snap Sharp’: कैमरा परफॉर्मेंस पर जोर.
‘Glow Maxed’: एडवांस पीक ब्राइटनेस की उम्मीद है.
प्रमोशनल टीज़र में यह भी लिखा है, ‘Gear Up for December 9. The Plot Gets Thicker,’ जिसका मतलब है कि रियलमी 9 दिसंबर को नार्ज़ो 90 Series 5G के और फीचर्स और कीमतों का खुलासा करेगा.
रियलमी नार्ज़ो 90 Series 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है. टीज़र से ये साफ है कि इसमें दो अलग मॉडल, बड़े बैटरी, तेज़ चार्जिंग और बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकते हैं.
[ad_2]
Source link