Headlines

Hardik Pandya: मैदान पर लौटते ही हार्दिक पंड्या का धूम-धड़ाका, तूफानी फिफ्टी जड़कर पूरा किया ये अनोखा शतक, RO-KO के क्लब में नाम

[ad_1]

Last Updated:

Hardik Pandya completes this unique century in cuttack: टीम इंडिया की जर्सी में लौटते ही हार्दिक पंड्या ने तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी. चोट के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरे हार्दिक ने 59 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इस पारी के दौरान ही उन्होंने एक अनोखा शतक भी पूरा कर लिया और रोहित शर्मा, विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए.

मैदान पर लौटते ही हार्दिक का धूम-धड़ाका, तूफानी फिफ्टी जड़कर पूरा किया अनोखा शतकहार्दिक पंड्या ने पूरे किए 100 T20I छक्के.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नाबाद 59 रन की विस्फोटक पारी खेली. चोट के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए हार्दिक ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के उड़ाते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. हार्दिक ने 28 गेंदों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान ही हार्दिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अनोखा शतक भी पूरा कर लिया और रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

मैदान पर लौटते ही हार्दिक का धूम-धड़ाका, तूफानी फिफ्टी जड़कर पूरा किया अनोखा शतक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *