Headlines

India Beat South Africa 1st T20I Match Result: भारकीय क्रिकेट टीम ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया.

[ad_1]

Last Updated:

India vs South Africa, 1st T20I: पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 176 रन का स्कोर खड़ा किया था.

हार्दिक की तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों का कहर, भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

कटक: हार्दिक पंड्या की तूफानी फिफ्टी के बाद घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर किया था. इसके जवाब में मेहमान टीम 12.2 ओवर में 74 रन बनाकर सिमट गई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया. इसके बाद तो मानों आने-जाने का सिलसिला ही शुरू हो गया. टीम ने 50 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए. मिडिल ऑर्डर में एक समय डेवाल्ड ब्रेविस और मार्को यानसेन को देखकर लगा कि वह टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. भारतीय गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका के निचले क्रम बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए. साउथ अफ्रीका के लिए सर्वोच्च स्कोर ब्रेविस रहे जिन्होंने 22 रनों की पारी खेली.

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की बात करें तो सभी अपना कमाल दिखाया. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का दम फुला दिया. इन सभी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

हार्दिक की तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों का कहर, भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *