Headlines

Jasprit Bumrah Record: तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’… जसप्रीत बुमराह ने कटक में रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

[ad_1]

Last Updated:

Jasprit Bumrah 100 Wickets in all three formats: जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा कर लिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस बुमराह का 100वां शिकार बने. इस विकेट के साथ ही बुमराह ने एक ऐसा कारनामा भी कर दिया, जो अब तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था.

तीनों फॉर्मेट में 'शतक'... बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीयबुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 100 विकेट.

नई दिल्ली. भारत ने कटक टी20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से रौंदकर सीरीज में 1-0 की लीड ले ली. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बैटिंग भारतीय गेंदबाजों के आगे फुस्स साबित हुई और पूरी टीम महज 74 रन पर ढेर हो गई. यह साउथ अफ्रीका का टी20 इंटरनेशनल में सबसे छोड़ा स्कोर है. साउथ अफ्रीका को 100 रन के अंदर ऑलआउट करने में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेटों का योगदान दिया. मैच में अपना पहला विकेट लेते ही बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक ठोक दिया. इसके अलावा उन्होंने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड नाम किया.

बुमराह ने T20I में लगाया विकटों का शतक
डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट चटकाते ही बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा कर लिया. वह अर्शदीप सिंह के बाद इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. अर्शदीप ने इसी साल यह उपलब्धि हासिल की थी. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बुमराह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. बुमराह के नाम अब 101 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हो गए हैं.

बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 100 विकेट.

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट
अर्शदीप सिंह – 107
जसप्रीत बुमराह – 101
हार्दिक पंड्या – 99
युजवेंद्र चहल – 96
भुवनेश्वर कुमार – 90

तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाने वाले पहले भारतीय बने बुमराह
टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करते ही बुमराह के तीनों फॉर्मेट में सौ विकेट हो गए. इसी के साथ वह टेस्ट, टी20 और वनडे में भारत के लिए विकेटों का शतक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह के नाम टेस्ट में 234 विकेट हैं, जबकि वनडे में यह स्टार पेसर 149 बल्लेबाजों को आउट कर चुका है.

इस एलीट क्लब में शामिल हुए बुमराह
बुमराह ने दुनिया के उन चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कराया, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने का कारनामा किया है. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बुमराह सिर्फ 5वें गेंदबाज हैं. सबसे पहले लसिथ मलिंगा ने यह रिकॉर्ड बनाया था. टीम साउदी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी इस क्लब में शामिल होने वाले अन्य गेंदबाज हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’… बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *