[ad_1]
Last Updated:
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका पर 101 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के बाद उन्होंने क्या-क्या है.
सूर्यकुमार यादवकटक: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत से शुरुआत की है. भारतीय टीम ने कटक मे खेले गए पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 101 रनों के बड़े अंतर से हराया. टीम इंडिया की जीत से कप्तान सूर्या काफी खुश थे, लेकिन मैच के बाद उन्होंने जो कहा उससे ऐसा लगा कि शायद वह अपनी खुद की कमियों को ढ़कने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में बल्लेबाजी में पूरी तरह से फेल रहे. सूर्यकुमार 11 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. टीम के लिए अगर हार्दिक पंड्या मोर्चा नहीं संभालते तो मुश्किल हो सकती थी.
नई गेंद से टीम इंडिया की शुरुआती विकेट के पूछे जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “देखिए, जब टीम में 7-8 बल्लेबाज होते हैंतो हर दिन सभी अच्छा नहीं खेलेंगे. कुछ खिलाड़ी आउट हो जाते हैं तो बाकी खिलाड़ी टीम को संभाल लेते हैं. आज भी ऐसा ही हुआ. अगले मैच में शायद कोई और खिलाड़ी टीम को संभालेगा. यही टी20 क्रिकेट का तरीका है और हम चाहते हैं कि हर खिलाड़ी बेखौफ होकर खेल का मजा ले.”
50 रन के भीतर भारत ने गंवाए थे 3 विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. शुरुआत विकेट को लेकर सूर्या ने कहा, “टॉस के समय मैंने कहा था कि मौका बराबरी का है, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करने से खुश थे. 48 पर 3 विकेट गिर गए थे, फिर भी टीम ने 175 रन तक पहुंचना बहुत ही शानदार था. हार्दिक,अक्षर, तिलक सबने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और आखिर में जितेश ने भी आकर टीम को अच्छी मदद दी. पहले लगा था कि 160 तक पहुंचेंगे, लेकिन 175 तो उम्मीद से ज्यादा था.”
सूर्या ने गेंदबाजों को भी सराहा
गेंदबाजी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “भारत इस समय अच्छा खेल रहा है. शुरुआत में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह हमारे लिए सबसे सही गेंदबाज थे. उन्होंने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी की. हार्दिक चोट से लौट रहा है, इसलिए हमें उसकी गेंदबाजी को संभलकर इस्तेमाल करना था, लेकिन उसने भी अच्छी गेंदबाजी की जिससे मैं बहुत खुश हूं.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link