[ad_1]
Last Updated:
IND vs SA Match Turning Point: भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 101 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. उनकी गेंदबाजी मैच का टर्निंग पॉइंट भी रहा.
जसप्रीत बुमराह ने ब्रेविस को किया आउटकटक: भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका एकतरफा अंदाज में 101 रनों से हरा दिया. मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना कहर बरपाया. यही वजह है कि साउथ अफ्रीकी टीम 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा दी थी. बल्लेबाजी में मेहमान टीम कहीं भी टीम इंडिया को टक्कर नहीं दे पाई.
एक समय डेवाल्ड ब्रेविस ने कोशिश जरूर की थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ उन्होंने एक ऐसा ब्लंडर कर दिया बची हुई उम्मीदों पर भी पानी फिर गया. दरअसल बुमराह के खिलाफ 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए. ब्रेविस को भी पता था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है. ऐसे में वह सीधे डगआउट की तरफ बढ़ गए. इस दौरान अंपायर बुमराह के नो बॉल को चेक कर रहे थे. वीडियो में रिप्ले में साफ दिख रहा था कि बुमराह का पैर क्रीज लाइन पर है और वो गेंद नो बॉल करार दी जाती, लेकिन ब्रेविस ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ब्रेविस के बाद 14 गेंद में सिमटी साउथ अफ्रीका
डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होते ही साउथ अफ्रीका के लिए सारी उम्मीदें खत्म हो गई. ब्रेविस साउथ अफ्रीका के लिए 22 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे. इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सिर्फ 14 गेंद के भीतर साउथ अफ्रीका को ऑलआउट कर दिया. मेहमान टीम 12.2 ओवर में 74 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने 101 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया.
भारत के लिए हार्दिक ने किया कमाल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद नई गेंद से बल्लेबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. हार्दिक को उनके इस दमदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. बल्लेबाजी के अलावा हार्दिक ने गेंदबाजी में 1 विकेट भी लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link