Headlines

Google new update for pixel phones released December 2025 install for these new featues and bugs know how- गूगल Pixel यूज़र्स के लिए खुशखबरी, आ गया दिसंबर अपडेट 2025, फोन में होंगे ये बदलाल, जुड़ेंगे नए फीचर्स

[ad_1]

गूगल ने अपने Pixel डिवाइसेज़ के लिए दिसंबर 2025 का नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है, जो Android 16 चलाने वाले सभी सपोर्टेड Pixel फोन और टैबलेट्स में मिल रहा है. इस अपडेट में कई बड़े बग फिक्स, नए AI फीचर्स, कस्टमाइजेशन ऑप्शन और सिस्टम परफॉर्मेंस में सुधार शामिल हैं. इस बार का सबसे बड़ा हाइलाइट है नया AI Notification Summary और Notification Organiser, जो लंबी चैट्स और मैसेजेज का छोटा सा सार दिखाएगा और कम जरूरी अलर्ट्स को खुद ही साइलेंस कर देगा.

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि यह नया अपडेट BP4A.251205.006 फर्मवेयर वर्ज़न के साथ जारी किया जा रहा है. यह अपडेट कई तरह के विजुअल की दिक्कत को ठीक करता है, खासकर Pixel 10 सीरीज़ में आ रही स्क्रीन ब्लिंक, फ्रीज या ब्लैक स्क्रीन की समस्या.

इसके अलावा 80% चार्ज लिमिट से जुड़ी परेशानी को भी ठीक कर दिया गया है. ब्लूटूथ में आ रही रैंडम पेयरिंग समस्याओं को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे अब डिवाइस कनेक्टिविटी ज्यादा स्थिर होगी.

इस अपडेट का सबसे स्मार्ट फीचर है AI-generated Notification Summaries, जो Android 16 QPR2 के साथ रोलआउट होंगे. यह सिस्टम लंबे मैसेजेस, ग्रुप चैट्स और थ्रेड्स को समझकर एक आसान सा सार दिखाएगा, जिससे यूज़र को पूरी चैट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मिलेंगे ये नए फीचर्स
नया Notification Organiser अब अनचाहे नोटिफिकेशन, जैसे प्रमोशन, न्यूज अलर्ट या कम जरूरी ऐप नोटिफिकेशन को अपने आप साइलेंस कर देगा. इसके साथ ही एक नया Dark Theme Mode भी दिया गया है, जो उन ऐप्स को भी डार्क थीम में बदल देता है, जिन्हें अभी तक ऑफिशियल तौर पर डार्क मोड सपोर्ट नहीं है. इससे बैटरी की बचत भी होगी.

गूगल ने सिस्टम परफॉर्मेंस पर भी काफी काम किया है. इस अपडेट में मेमोरी मैनेजमेंट बेहतर किया गया है, जिससे फोन ज्यादा स्मूद चलेगा. Picture-in-picture मोड भी अब पहले से काफी स्थिर और स्मूथ है. साथ ही कैमरा और WiFi से जुड़ी रैंडम दिक्कतों को भी ठीक किया गया है, खासकर Pixel 9 और Pixel 10 सीरीज़ के लिए.

यह अपडेट Pixel 6 और उससे आगे के सभी Pixel स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है, जिसमें हाल ही में लॉन्च हुई Pixel 10 सीरीज़ भी शामिल है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *