[ad_1]
Last Updated:
अरिजीत सिंह आज देश-विदेश में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. एड शिरीन जैसे सिंगर अरिजीत सिंह के जिगरी दोस्त हैं, लेकिन फिर भी वो सादगी की मूरत माने जाते हैं. बेशुमार सफलता हासिल कर चुके अरिजीत आज भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं. उनकी बहन अमृता सिंह मजुमदार भी हूबहू उन्हीं की तरह हैं. वो कला और सादगी दोनों के मामले में भाई अरिजीत की तरह हैं.
अरिजीत सिंह की बहन भी उन्हीं की तरह टैलेंटेड हैं. नई दिल्ली. सुरों के मालिक अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आज देश ही नहींं बल्कि पूरी दुनिया अरिजीत सिंह के नाम से परिचित है. अरिजीत के गानों की गूंज आज पूरी दुनिया के कोने-कोने में गूंजती है. बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरिजीत ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने आज भारतीय संगीत की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है. उनकी आवाज में जो दर्द, मिठास और सादगी है, वह उनके संघर्षों, मेहनत और लगातार सीखने की कोशिशों का नतीजा है.
28 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जन्में अरिजीत का बचपन एक बेहद सामान्य माहौल में बीता. उनके परिवार में संगीत की परंपरा थी. अरिजीत की मां एक अच्छी गायिका थीं और नानी तबला बजाती थीं. इसी माहौल ने अरिजीत को संगीत से जोड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी इसे ‘करियर’ समझकर नहीं अपनाया था.
अरिजीत सिंह की बहन
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link