[ad_1]
Google Pixel 9a इन दिनों भारत में काफी चर्चा में है, क्योंकि Amazon पर इस स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं. लॉन्च के समय यह फोन ₹49,999 में आया था, लेकिन अब भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ इसे काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. अगर आप एक प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो यह सही समय है.
Google Pixel 9a इस समय अमेज़न पर ₹43,750 में लिस्टेड है. यानी लॉन्च प्राइस से सीधे ₹6,249 की बचत. इसके अलावा आपको अलग से भी कुछ डिस्काउंट का फायदा मिल जाएगा.
इसपर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट- Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर मिलेगा.
एक्सचेंज ऑफर में ₹41,050 तक की छूट- यह आपके पुराने फोन की ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा.
अगर आपका पुराना फोन अच्छी हालत में है, तो Pixel 9a आपको बहुत सस्ते में मिल सकता है.
आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के फीचर्स
Google Pixel 9a में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Full HD+ रेज़ोलूशन के साथ आता है. इसकी स्क्रीन बेहद ब्राइट है, जहां HDR कंटेंट के लिए 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक पहुंचती है. डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन भी मिलता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Google का खुद का Tensor G4 चिपसेट लगा है, जो तेज, स्मूद और AI-बेस्ड कामों को बेहतर तरीके से संभालता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन लेंस और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.
Pixel 9a अपने नाइट मोड, शार्प फोटो, नैचुरल कलर्स और वीडियो क्वालिटी के लिए जाना जाता है. कुल मिलाकर, Pixel 9a एक दमदार कैमरा परफॉर्मेंस, ब्राइट डिस्प्ले और साफ-सुथरे Android एक्सपीरिएंस वाला प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसमें 5100mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक आराम से चल जाती है.
[ad_2]
Source link