Headlines

Jasprit Bumrah 100th T20I Wicket Controversy: जसप्रीत बुमराह के 100वें टी20 विकेट पर थर्ड अंपायर के फैसले से गहराया विवाद

[ad_1]

Last Updated:

Jasprit Bumrah 100th T20I Wicket Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए. डिवाल ब्रेविस की नो-बॉल विवाद में तीसरे अंपायर KN अनंथा पद्मनाभन का फैसला चर्चा में रहा. भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया.

बुमराह के 100वें टी20 विकेट पर हुआ बवाल, थर्ड अंपायर के फैसले से बढ़ा विवादजसप्रीत बुमराह के 100वें टी20 विकेट को लेकर हुआ बवाल

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मंगलवार (9 दिसंबर) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. यह ऐतिहासिक पल एक विवाद के कारण फीका पड़ गया, जिसकी वजह तथाकथित अंपायरिंग में गलती थी. भारत ने साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. हार्दिक पंड्या की फिफ्टी के दम पर टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को महज 74 रन पर ढेर कर दिया.

इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में अपने विकटों का शतक पूरा किया लेकिन इसे लेकर विवाद हो गया. यह घटना कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की दूसरी पारी के 11वें ओवर में हुई. दक्षिण अफ्रीका 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही 68/6 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी और सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म करने के लिए अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज बुमराह को वापस बुलाया.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *