Headlines

IPL Mini Auction 2026: पृथ्वी शॉ का बेस प्राइस 75 लाख, 2021 से सरफराज खान नहीं खेले IPL, कुल 350 क्रिकेटर्स पर लगेगी बोली

[ad_1]

Last Updated:

IPL Mini Auction: 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल मिनी नीलामी की फाइनल लिस्ट में इंग्लैंड के 21 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 19, न्यूजीलैंड के 16, साउथ अफ्रीका के 15, श्रीलंका के 12, अफगानिस्तान के 10 तो वेस्टइंडीज के नौ खिलाड़ी शामिल होंगे. देसी-विदेशी मिलाकर कुल 350 क्रिकेटर्स पर बोली लगनी है.

पृथ्वी का बेस प्राइस 75 लाख, 2021 से सरफराज नहीं खेले, 350 क्रिकेटर्स पर बोली

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 16 दिसंबर को अबुधाबी में होने वाली नीलामी में कुल 350 क्रिकेटरों की बोली लगेगी, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. हाल ही में वनडे में संन्यास से वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम भी फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया है. उनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है. इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है. स्मिथ आखिरी बार 2021 में आईपीएल में खेले थे.

आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों की नीलामी के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, इसे बाद में घटाकर 1005 पर दिया गया था. इन खिलाड़ियों में से ही फाइनल 350 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है. आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमें इन 350 खिलाड़ियों में से ही बाकी बचे 77 स्थान को भरेंगे.

नीलामी में खिलाड़ियों के पहले सेट में भारत और मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं. इन दोनों ने अपना आधार मूल्य 75 लाख रुपये रखा है. शॉ 2018 से 2024 तक आईपीएल में खेले थे, लेकिन पिछली बार नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. सरफराज 2021 के बाद से इस प्रतियोगिता में नहीं खेले हैं.

आईपीएल द्वारा साझा की गई सूची में दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और जेक फ्रेजर मैकगर्क के अलावा न्यूजीलैंड और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी शामिल हैं. इनमें से प्रत्येक का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) द्वारा रिलीज किए गए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा है. सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले कुणाल चंदेला और अशोक कुमार भी नीलामी की अंतिम सूची में शामिल हैं.

तीन बार की विजेता केकेआर 64.3 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगी. उसके बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का नंबर आता है जिसके पास 43.4 करोड़ रुपये की धनराशि बची है. एक बार आईपीएल खिताब जीत चुकी सनराइजर्स हैदराबाद 25.5 करोड़ रुपये के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

पृथ्वी का बेस प्राइस 75 लाख, 2021 से सरफराज नहीं खेले, 350 क्रिकेटर्स पर बोली

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *