Headlines

साध्वी बनी पूर्व ब्यूटी क्वीन, ‘भगवान’ को मानती है पति, बोली- अब बस उनकी नजर में ही दिखना है सुंदर!

[ad_1]

Last Updated:

ब्राजील की ब्यूटी क्वीन कामिला रोड्रिग्स कार्डोसो (Kamila Rodrigues Cardoso) ने ग्लैमरस जिंदगी छोड़ कर साध्वी (Nun) बनने का फैसला किया है. वो अब अपने भगवान (Jesus Christ) को पति मानकर सेवा करती हैं. कामिला का कहना है कि बस उनकी नजर में सुंदर दिखना है, इसलिए रोजाना मेकअप भी करती हैं.

साध्वी बनी पूर्व ब्यूटी क्वीन, 'भगवान' को मानती है पति, उनके लिए करती है मेकअप

एक ओर जहां दुनियाभर में लोग ग्लैमर, प्रसिद्धि और धन-दौलत के पीछे भाग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन सबसे दूर एक आध्यात्मिक और सादगी भरा जीवन चुनते हैं. ऐसी ही एक असाधारण और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है ब्राजील से, जहां एक युवा ब्यूटी क्वीन और सफल मॉडल ने रैंप की चकाचौंध भरी दुनिया छोड़कर सादे सफेद वस्त्र पहन लिए और साध्वी (Nun) बनकर अपना जीवन ईश्वर की सेवा में समर्पित कर दिया. इस हसीना का नाम कामिला रोड्रिग्स कार्डोसो (Kamila Rodrigues Cardoso) है, जो अपने भगवान जीसस क्राइस्ट को ही अपना पति मानती है. उनके लिए ही सजती-संवरती है. इस पूर्व सुंदरी का कहना है कि वह आज भी मेकअप करती है और अपना ख्याल रखती है, लेकिन अब यह घमंड या दिखावे के लिए नहीं है. वह कहती हैं कि वह जीसस को अपना सबसे बेहतर रूप अर्पित करना चाहती हैं.

21 वर्षीय कामिला तब सुर्खियों में आईं, जब धार्मिक वस्तुएं बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें ‘मॉडल नन (Model Nun)’ कहा और वो आस्था, त्याग और आध्यात्मिक परिवर्तन का एक उदाहरण बन गईं. ब्राजील के रियो डी जनेरियो (Rio de Janerio) के उत्तर में मिनास गेरैस (Minas Gerais) में जन्मीं कामिला ने 18 की उम्र में ही कैटवॉक छोड़ दिया था. उन्होंने मिस कॉन्टिनेंट टीन सोल नासिएंट (Miss Continente Teen Sol Naciente) का ताज जीता और उनका मॉडलिंग करियर काफी बेहतर था. उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लिया था और उन्हें शो बिजनेस में जाने के लिए ऑफर भी मिले थे. लेकिन उन्होंने अपने करियर, घर और अपनी पिछली पहचान को त्याग दिया और सैनक्टा देई जेनेट्रिक्स (Sancta Dei Genitrix) मंडली में शामिल हो गईं, जो कैथोलिक चर्च (Catholic Church) का एक स्वतंत्र समुदाय है.

कामिला से बनीं सिस्टर ईवा!
कामिला को अब सिस्टर ईवा (Sister Eva) के नाम से जाना जाता है. सोशल मीडिया पर भी लोग इन्हें बेहद पसंद करते हैं, जहां इनके लाखों फॉलोवर्स हैं. कामिला ने अपनी मंडली के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भी 341,000 तक बढ़ाने में मदद की है. उनका धार्मिक आदेश अपने सदस्यों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और नई तकनीकी उपकरणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है. सिस्टर ईवा ने बताया कि जब वह केवल नौ साल की थीं, तब पिता की मौत के बाद उनका झुकाव भगवान की ओर हुआ. इसके बाद वो मॉडलिंग करने लगीं, लेकिन उनका भावनात्मक खालीपन नहीं भर पाया और किशोरावस्था में वह चिंता (anxiety) और अवसाद (depression) से घिर गईं. फिर चर्च में उन्होंने एक नन को ‘विशेष प्रकाश’ बिखेरते देखा. फिर उन्होंने नन बनने का फैसला किया. इस ब्राजीलियाई नन को सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव भी आते हैं. लेकिन वह अपने ‘पति’ जीसस के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं.

About the Author

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें

homeajab-gajab

साध्वी बनी पूर्व ब्यूटी क्वीन, ‘भगवान’ को मानती है पति, उनके लिए करती है मेकअप

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *