Headlines

वीराना फेम जैस्मिन की गुमनाम जिंदगी की सच्चाई, अब कहां हैं जानें

[ad_1]

Last Updated:


‘वीराना’ की ‘भूतनी’ जैस्मिन ने 37 साल पहले स्टारडम पाया, लेकिन दाऊद इब्राहिम संग नाम जुड़ने के बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं. अब दशकों बाद लोगों ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. वो पहली ही फिल्म में अपने दिलकश लुक और कातिलाना अदाओं की वजह से मशहूर हो गई थीं, लेकिन अंडरवर्ल्ड के साथ नाम जुड़ने के बाद एक्ट्रेस का करियर तबाह हो गया था.

ख़बरें फटाफट

कंजी आंखें, घुंघराले बाल, हसीना की कातिलाना अदाओं और जुल्फों में कैद हुआ डॉन!जैस्मिन ने ‘वीराना’ में भूतनी का किरदार अदा किया था.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड में बहुत से सितारों के लिए वन फिल्म वंडर जैसा शब्द इस्तेमाल होता है. इन सितारों को एक ही फिल्म से बेशुमार सफलता मिल जाती है. वो रातोंरात स्टारडम के शिखर पर पहुंच जाते हैं, लेकिन फिर जिस तेजी से उन्हें सफलता मिलती है, उतनी ही रफ्तार से वो इंडस्ट्री और लोगों की नजरों से गायब हो जाते हैं. आज 37 साल पहले एक फिल्म ‘वीराना’ में ‘भूतनी’ बन लोगों के दिलों में खौफ पैदा करने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन की बात कर रहे हैं कि वो कहां हैं और क्या कर रही हैं. करीबन 4 दशक तक लोगों की नजरों और फिल्म इंडस्ट्री से गायब रहने वाली जैस्मिन को हाल ही में देखा गया.

जैस्मिन की खूबसूरती की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है. कंजी आंखें और घुंघराले बालों वाली इस हसीना को एक नजर देखते ही लोग इनपर दिल हार बैठते थे. वो एक झलक से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेती थीं. यहा तक कि एक्ट्रेस की आंखों का जादू अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर भी चला था. काफी लंबे समय तक जैस्मिन का नाम दाऊद के साथ जुड़ा जो उनका करियर की तबाही का कारण भी बना.

अंडरवर्ल्ड डॉन संग जुड़ा था नाम

दाऊद संग नाम जुड़ने के बाद जैस्मिन को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना ही बंद हो गया. वो धीरे-धीरे ग्लैमर वर्ल्ड से गायब हो गईं. अब अगर 37 साल पहले आई फिल्म वीराना की बात करें तो, इस फिल्म में जैस्मिन एक भयानक, डरावनी जुड़ैल के रूप में नजर आई थीं. इस रोल ने उन्हें रातोंरात लोकप्रियता दिलाई और वो बस हर तरफ छा गईं.

पहली ही फिल्म के बाद तबाह हो गया था करियर

साल 2017 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर श्याम रामसे ने बताया था कि जैस्मिन कहीं गायब नहीं हुई थीं. वो मुंबई में ही रह रही थीं. श्याम रामसे ने ही ‘वीराना’ का निर्देशन किया था. उन्होंने कहा था कि अगर कभी वो फिल्म का सीक्वल बनाएंगे तो जैस्मिन को ही कास्ट करेंगे. वहीं एक्ट्रेस के को-स्टार हेमंत बिरजे ने दावा किया था कि हीरोइन अब अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं और उन्होंने वहां अपने बिजनेस की शुरुआत की.

मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन से बचने के लिए जैस्मिन ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गई थीं और वो गुमनाम जिंदगी जी रही थी. अब दशकों बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

कंजी आंखें, घुंघराले बाल, हसीना की कातिलाना अदाओं और जुल्फों में कैद हुआ डॉन!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *