[ad_1]
Last Updated:
Gautam Gambhir Latest Social Media Post: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर दो लाइन की क्रिप्टिक पोस्ट लिखते हुए अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह शायद प्लेयर्स को ट्रेनिंग करा रहे हैं. उनके द्वारा लिखी लाइन का मतलब क्या है और कहना क्या चाह रहे हैं, चलिए समझने की कोशिश करते हैं…
गौतम गंभीर का पोस्टनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर बने हुए हैं. अपने फैसलों के चलते गंभीर जमकर आलोचना झेल रहे हैं. कभी हर्षित राणा-वाशिंगटन सुंदर को जरूरत से ज्यादा मौके दिए जाने के चलते उन पर सवाल उठते हैं तो कभी विराट कोहली के साथ खराब रिश्ते और बदतर होने की बात सामने आती है. अपने ही घर पर टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक हार का ठिकरा भी गंभीर के सिर पर ही फोड़ा जाता है. अब चौतरफा आलोचना के बीच भारतीय हेड कोच ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
गौतम गंभीर ने ट्रेनिंग सेशन की अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- In the company of pros, u have to be on your toes! …इसका हिंदी अनुवाद होता है- पेशेवरों की संगति में, आपको सतर्क रहना होगा! गंभीर की इमेज एक संजीदा शख्स की है, जो सोशल मीडिया पर बिना कोई मतलब के कोई लाइन नहीं लिखते हैं. दिखने में ये लाइन हल्की-फुल्की और मजाकिया लाइन लग सकती है, लेकिन इसके पीछे एक साफ-सुथरा संदेश है. चलिए उसे डिकोड करने की कोशिश करते हैं.
गौतम गंभीर का इंस्टाग्राम पोस्ट
‘On your toes’ अंग्रेजी के इस मुहावरे का मतलब होता है… हर पल तैयार रहना यानी चौकन्ना रहना. गौतम गंभीर के केस में इसका अर्थ हो सकता है कि जब आप प्रोफेशनल प्लेयर्स के बीच होते हैं तो आप एक सेकंड भी ढील नहीं दे सकते.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link