[ad_1]
10

गीता आर्ट्स से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘फैंस का प्यार-समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं ठीक हूं और घबराने की कोई बात नहीं है. जो हादसा हुआ, वो बहुत दुखद था. ऐसा नहीं होना चाहिए था. मैं जांच में पुलिस जांच में पूरी मदद करूंगा. यह एक हादसा था. वहां, मेरे कंट्रोल में कुछ नहीं था. जो हुआ उसके लिए माफी. वहां भगदड़ मच गई और ये हादसा हो गया. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि वहां ऐसा कुछ हो. जिस महिला की मौत हुई है, उसके परिवार का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. लेकिन मुझसे जितना हो पाएगा, मैं पीड़ित परिवार की मदद करूंगा. एक बार फिर मैं लोगों का धन्यवाद करूंगा, जिसने इस मुश्लिक वक्त में मेरा साथ दिया.’
[ad_2]
Source link