Headlines

यहां दांतों से काटकर करते हैं प्यार का इजहार, अजीबोगरीब है ये परंपरा, आखिर क्या है इसके पीछे की मान्यता?

[ad_1]

Last Updated:

दुनिया में एक ऐसी जनजाति है जिसमें कपल अपने प्यार का इजार करने के लिए एक दूसरे को काटते हैं. आखिर इस अजीबोगरीब परंपरा का कारण क्या है? चलिए आपको बताते हैं.

यहां दांतों से काटकर करते हैं प्यार का इजहार, अजीबोगरीब है ये परंपराइस जनजाति में दांत काटकर प्यार का इजहार किया जाता है. (फोटो: Canva)

दुनिया में प्यार जाहिर करने के तरीके अलग-अलग होते हैं. कहीं फूल दिए जाते हैं, कहीं प्रेमपत्र लिखे जाते हैं, तो कहीं संगीत सुना कर दिल की बात कही जाती है लेकिन चीन की कुछ जनजातियों में सदियों से एक ऐसा अनोखा रीति-रिवाज़ प्रचलित है, जिसे आज के समय में अजीब और असामान्य माना जा सकता है. ये रिवाज प्रेम से जुड़ा है, पर इसके बारे में जानकर आपको लग सकता है कि ये प्रेम नहीं, दुश्मनी का प्रतीक है. दरअसल, यहां पर प्रेम व्यक्त करने के लिए कपल को एक दूसरे को दांतों से काटना पड़ता है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह परंपरा ‘याओ शोउ डिंग छिंग’ के नाम से जानी जाती है, जिसका अर्थ है, “हाथ को काटकर प्रेम को मुहर लगाना.” यह चीन के हैनान प्रांत में रहने वाले मियाओ समुदाय का पारंपरिक विधान है. साल 2017 में इस परंपरा को आधिकारिक रूप से प्रांतीय स्तर की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया गया, क्योंकि यह मियाओ समुदाय की मान्यता “हर चीज़ एक निशान छोड़ जाती है” का प्रतीक है.

प्रकृति की गोद में जन्मी परंपरा
यह अनोखी रस्म आमतौर पर सदाबहार पेड़ों, खासकर सुपारी (बीटल पाम) के नीचे निभाई जाती है. सुपारी के वृक्ष को मियाओ संस्कृति में अनंत प्रेम और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है. हर साल तीसरे चंद्र महीने के तीसरे दिन पड़ने वाले विशेष त्योहार पर युवक-युवतियां इन पेड़ों की छाया में या घास से भरी पहाड़ियों पर इकट्ठा होते हैं. वे एक-दूसरे से लोकगीतों के माध्यम से संवाद करते हैं, गीतों में प्रेम, भावनाएं और जीवनसाथी पाने की आशा छिपी होती है. जब कोई युवा किसी लड़की के प्रति आकर्षित होता है, तो वह रात के समय नाक से बजने वाली बांसुरी या पत्तों से बनाई गई सीटी जैसे वाद्य यंत्र बजाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करता है. इन मधुर स्वरों में छिपे प्रेम को लड़की समझ लेती है और फिर जवाब देती है लेकिन जवाब दांतों से दिया जाता है, शब्दों से नहीं.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

यहां दांतों से काटकर करते हैं प्यार का इजहार, अजीबोगरीब है ये परंपरा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *