[ad_1]
1. रमेश- “कभी सोचा है की शादी के 15 सालों बाद आदमी 50 साल का लगता है और महिलाएं 30 साल की क्यों लगती हैं?”
सुरेश- “सोचा नहीं, तू ही बता, क्यों?”
रमेश- “…क्योंकि साल में अनेक बार पूजा में पत्नी कहती है, ‘हे भगवान, मेरी उम्र भी मेरे पति को लग जाय!’”
2. एक परेशान आदमी अपने गुरु के पास गया और पूछा- “गुरुदेव, अपनी गलती कैसे पहचानूं?”
गुरु- “बहुत सरल है, अपनी पत्नी की एक गलती उसको बताओ, वो तुम्हें तुम्हारी, तुम्हारे पूरे परिवार और तो और तुम्हारे सारे मित्रों की भी गलतियां गिनवा देगी! अगर और ज्यादा जानना हो तो इसके मायकेवालों की एक गलती बता देना, तुम्हारे पुर्खों तक की गलतियां याद दिला देगी!”
3. “पति- “साहब मेरी पत्नी गुम हो गयी है…”
पोस्ट मास्टर- “अबे अंधा है क्या? ये पोस्ट ऑफिस है, पुलिस स्टेशन नहीं!”
पति- “माफ करना भाई, क्या करूं खुशी के मारे कुछ समझ नहीं आ रहा कि किधर जाऊं.”
4. संता- “मेरा बचपन काफी संघर्षपूर्ण बीता था.”
बंता- “वो कैसे?”
संता- “स्कूल जाता था तो मास्टर पीटते थे.”
बंता- “तो मत जाता!”
संता- “अगर नहीं जाता था तो घरवाले पीटते थे!”
5. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पूछा- “डियर! मैं तुम्हारे पिताजी से शादी की बात किस समय करूं?”
प्रेमिका ने कहा- “जब कभी मेरे पिताजी के पैर में जूते न हों.”
6. लड़की- “मुझे ऐसा लड़का चाहिए जो स्मार्ट, केयरिंग, लॉयल, रिच और फनी हो!”
लड़का- “एक पेड़ पे कभी अमरूद, सेब और पपीता एक साथ नहीं लगते.”
7. एक पिता ने अपने बेटे को गुस्से में दो-तीन झापड़ रसीद कर दिये.
थोड़ी देर बाद प्यार से सॉरी बोल दिया.
बेटा- “पापा, एक कागज लो, उसे मोड़ो, रोल बनाओ, वापस उस कागज को खोलो और देखो क्या वह पहले जैसा ही कड़क है!”
पिता- “नहीं.”
बेटा- “सही कहा, रिश्ते भी ऐसे ही होते हैं, सॉरी से काम नही चलता!”
पिता- “बेटा बाहर मेरा स्कूटर खड़ा है, जाओ उस पर किक मारो और बताओ क्या वो स्टार्ट हुआ?”
बेटा- “नहीं हुआ…”
पिता- “अब दो-चार किक और मारो…”
बेटा- “स्टार्ट हो गया.”
पिता- “तू भी वही स्कूटर है, कागज नहीं…ज्ञान मत दे मुझे.”
[ad_2]
Source link