[ad_1]
शाओमी की सब्सिडियरी रेडमी आज भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. यह फोन बजट कैटेगरी में पेश किया जा रहा है और अपने पिछले मॉडल Redmi 14C 5G का सक्सेसर फोन है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है. साथ ही अपने ऑफिशियल पेज पर टीज़र भी जारी किया है. टीज़र पेज पर फोन को लेकर लिखा है, ‘2026 का बिग बॉस’. Redmi 15C 5G में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस स्मूथ बनाता है. यह फोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 15C 5G की बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹12,499 हो सकती है. इसके अलावा, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB ऑप्शन क्रमशः ₹13,999 और ₹14,999 में उपलब्ध हो सकते हैं.
अगर यह कीमत सही रही, तो यह अपने पिछले मॉडल Redmi 14C 5G से महंगा होगा, जिसकी लॉन्च कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹9,999 थी. फोन को तीन कलर में पेश किया जाएगा, Midnight Black, Moonlight Blue और Dusk Purple. लॉन्च के बाद इसे Amazon और Xiaomi India की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.
Redmi 15C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की गारंटी देती है. कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,000 चार्ज साइकिल के बाद भी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखेगी. ये बैटरी लगभग 23 घंटे यूट्यूब, 106 घंटे म्यूजिक और 330 घंटे स्टैंडबाय टाइम देती है. फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा पावर किया गया है और यह 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का AI मेन कैमरा और दूसरा AI सपोर्ट वाला कैमरा शामिल है. इसके अलावा, फोन में AI-फीचर्स भी मिलेंगे जैसे Google’s Circle to Search. डिस्प्ले पर TUV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए सही है.
ये कहना गलत नहीं होगा कि Redmi 15C 5G बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और AI कैमरा फीचर्स के साथ एक बढ़ियां ऑप्शन बन सकता है.
[ad_2]
Source link