[ad_1]
अगर आप हाल ही में नया फोन खरीदने का सोच रहे थे, तो Vivo V50 आपके लिए एक बढ़िया मौका लेकर आया है. अमेज़न पर इस फोन की कीमत अब काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से ये अपने बजट में एक दमदार ऑप्शन बन गया है. करीब 30 हजार रुपये से कम में आपको ऐसा स्मार्टफोन मिल रहा है जिसमें बड़ी AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर, पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप मिल जाएगा.
Vivo V50 अब Amazon पर सिर्फ ₹28,898 में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹34,999 थी. यानी आपको इसपर ₹6,000 से ज्यादा की बचत का फायदा मिल रहा है.
Amazon पर Vivo V50 का ऑफर
अमेज़न पर फोन की कीमत ₹28,898 लिस्टेड है. अगर आप एक बार में पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो Amazon पर EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹1,401 प्रति माह से होती है. इसके अलावा, Amazon आपके पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹27,350 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रहा है. छूट की राशि आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करती है.
Vivo V50 के खास फीचर्स
वीवो V50 में बड़ा 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस बहुत स्मूथ होगा. इसकी 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखने लायक बनाती है.
फोन को ताकत देता है Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है. यह फोन 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे ऐप्स, फोटोज और वीडियो स्टोर करने में कोई दिक्कत नहीं होती.
पावर के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी बैकअप दिया गया है और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्दी चार्ज भी हो जाता है. फोन Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है.
कैमरा सेटअप भी खास
Vivo V50 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. OIS सपोर्ट की वजह से फोटो और वीडियो दोनों काफी स्थिर आते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शार्प और क्लियर फोटो क्लिक करता है.
[ad_2]
Source link