[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया गया. इसे देखते ही कई लोगों की आंखें नम हो गई. वीडियो में एक दुल्हन और उसके मृत पिता का ऐसा बॉन्ड देखने को मिला, जिसने सबको इमोशनल कर दिया.
शादी से ठीक पहले दुल्हन से मिलने आए पिता (इमेज- सोशल मीडिया) भारत में इन दिनों शादी का मौसम है. हर दिन आपको भी कई जगहों पर शहनाई की आवाज आ रही होगी. शादियां बेहद भावुक होती है. वो वक्त जब पिता अपनी बेटी को किसी और के हवाले करता है, लोगों की आंखें नम हो जाती है. हर ट्रेडिशन में इसका अलग तरीका होता है. जहां हिंदुओं में कन्यादान किया जाता है वहीं कई धर्मों में पिता अपनी बेटी का हाथ थाम कर उसे मंडप तक लाकर दूल्हे के हवाले कर देते हैं.
खुशनसीब होती हैं वो बेटियां जो अपनी जिंदगी के इस बदलाव में पिता और पति का साथ पाती हैं. लेकिन कुछ बेटियों को ये ख़ुशी नहीं मिलती. सोशल मीडिया पर एक ऐसी वेडिंग का वीडियो शेयर किया गया, जहां दुल्हन से उसे मृत पिता तितली बनकर मिलने आए. बेटी के मुताबिक, उसके पिता को तितलियाँ काफी पसंद थी. जब अपनी वेडिंग पर उसने अपने कंधे पर एक तितली को बैठे देखा, तो उसे अपना पिता समझकर फफक कर रो पड़ी. ये भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शादी से पहले हुई पिता की मौत
वायरल वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया. वीडियो के साथ इसकी कहानी शेयर की गई. कहानी के मुताबिक, दुल्हन के पिता की मौत एक साल पहले बीमारी की वजह से हो गई थी. पिता हमेशा से अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में देखना चाहते थे. लेकिन उनकी ये तमन्ना पूरी नहीं हो सकी. लेकिन जब एक साल के बाद उनकी बेटी दुल्हन बनी, तो अचानक ही उसके पास एक तितली आ गई. ये तितली पूरी शादी के दौरान दुल्हन के कंधे पर बैठी रही. दुल्हन खुद तितली को देखकर इमोशनल हो गई. उसके पिता को तितलियाँ काफी पसंद थी. ऐसे में दुल्हन को ऐसा लगा मानो तितली के रूप में उसके पिता उससे मिलने आए थे.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link