Headlines

samsung galaxy z trifold launched first ever phone with 2 folds know features and expected price in india- पहली बार आया दो बार मुड़ने वाला फोन, देखने में काफी लग्जरी, दो डिस्प्ले और दो सेल्फी कैमरे भी

[ad_1]

सैमसंग ने मंगलवार को अपना नया Galaxy Z TriFold स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये कंपनी का पहला दो बार फोल्ड होने वाला (twice-folding) फोन है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यह दिसंबर में दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. बाद में ये चीन, ताइवान, सिंगापुर, UAE और अमेरिका जैसे ग्लोबल मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा.ये फोन सिर्फ Crafted Black कलर में आएगा.

Galaxy Z TriFold डुअल SIM वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर चलता है. फोन के अंदर 10-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 269ppi पिक्सल डेंसिटी, 1600nits पीक ब्राइटनेस और 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट है. कवर डिस्प्ले 6.5-इंच का है और ये फुल-HD+ Dynamic AMOLED 2X है, जिसमें 422ppi पिक्सल डेंसिटी, 2600nits पीक ब्राइटनेस और 21:9 एस्पेक्ट रेशियो है.

फोन का हिंग टाइटेनियम हाउसिंग और आर्मर अलूमिनियम से मजबूत है. इसमें दो अलग साइज़ के हिंग्स और ड्यूल-रेल स्ट्रक्चर है, जिससे फोल्डिंग स्मूद और स्थिर रहती है.

मिलेंगे दो सेल्फी कैमरे
Galaxy Z TriFold Snapdragon 8 Elite for Galaxy (3nm) चिपसेट पर चलता है, 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OIS), 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (OIS और 30x डिजिटल ज़ूम) शामिल है. दोनों डिस्प्ले पर दो 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे हैं.

पावर के लिए फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C शामिल हैं. फोन के सेंसर में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर शामिल हैं.

सैमसंग Galaxy Z TriFold फोल्ड होने पर 159.2×75.0×12.9mm और अनफोल्ड होने पर 159.2×214.1×3.9mm माप का है, वजन लगभग 309g है.

कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने अभी तक Galaxy Z TriFold की कीमत की घोषणा नहीं की है. दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री 12 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है. चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स में ग्राहकों को हैंडसेट का हैंड्स-ऑन अनुभव भी मिलेगा. कीमत की जानकारी आने वाले दिनों में शेयर की जाएगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *