Headlines

महंगाई की मार झेल रहा पाकिस्तान, आटा-घी खरीदना मुश्किल, 10 दिन का राशन खरीदने में लगते हैं इतने पैसे

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तान भले ही बम और हथियारों में करोड़ों फूक दे लेकिन वहां आमजनों के लिए जिंदगी काफी मुश्किल हो गई है. महंगाई का आलम ऐसा है कि लोगों को दस दिन का राशन खरीदने में दस हजार खरीदने पड़ रहे हैं.

महंगाई की मार झेल रहा पाकिस्तान, 10 दिन का राशन खरीदने में लगते हैं इतने पैसेआसमान छू रही आटा-कुकिंग आयल की कीमत (इमेज- फाइल फोटो)

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो परमाणु हथियारों और सैन्य खर्च पर अरबों डॉलर उड़ाता है, लेकिन उसके आम नागरिकों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है. नवंबर 2025 में फूड इन्फ्लेशन 5.53% पर पहुंच गया, जो पिछले महीने के 5.60% से थोड़ा कम है, लेकिन नॉन-पेरिशेबल फूड आइटम्स जैसे आटा, चावल और घी की कीमतें 7.3% तक उछल चुकी है.

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान का औसत इन्फ्लेशन रेट 6.10% है, जो साल भर के हाई 6.20% से नीचे आया, लेकिन आम परिवारों के लिए ये आंकड़े सिर्फ नंबर्स नहीं, जिंदगी-मौत का सवाल है. इस महंगाई की मार का सबसे साफ चेहरा दिखा एक इंस्टाग्राम वीडियो में. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाले हिंदू व्लॉगर महीर राम (Maahir Ram) ने एक साधारण शॉपिंग का वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि एक छोटे परिवार के लिए सिर्फ 10 दिन का बेसिक राशन खरीदना अब 10,000 पाकिस्तानी रुपये (करीब 3,200 भारतीय रुपये) का खर्चा हो गया है.

महंगाई से मुश्किल हुई लाइफ
महीर राम, जो पाकिस्तानी हिंदू समुदाय से हैं, अक्सर अपनी जिंदगी के पहलुओं को सोशल मीडिया पर दिखाते हैं. चाहे वो रक्षा बंधन का जश्न हो या रोजमर्रा की मुश्किलें. महिर राम पाकिस्तान में हिंदुओं की लाइफ दिखाते हैं. हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने दिखाया कि पाकिस्तान में राशन खरीदना भी कितना मुश्किल काम है. वीडियो में महिर घर लाए राशन का बॉक्स दिखाता नजर आया, जिसमें उसने सामान की कीमत का जिक्र किया. साथ ही उसने बताया कि दस दिन का राशन खरीदने में उसके दस हजार खर्च हो गए हैं. इस बॉक्स में सर्फ से लेकर आटा रखा था. साथ ही एक प्लास्टिक सब्जी के लिए उसे पांच सौ खर्च करने पड़े. पाकिस्तान में महंगाई की मार देख लोग भी हैरान हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *