[ad_1]
Last Updated:
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा अजीबो–गरीब किस्सा वायरल हो रहा है जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए. मामला इतना हैरत अंगेज है कि लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि कोई बच्चा ऐसा भी कर सकता है. दरअसल, आठ साल के एक मासूम ने अपने क्लास के दोस्तों को खुश करने के चक्कर में मां की कीमती चीज के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसे सुन आ भी चौंक जाएंगे.
दोस्तों को बच्चे ने दे दिया मां के हार का टुकड़ा(फोटो:AI)कहते हैं बच्चों की दुनिया अलग होती है- मासूम, शरारती और कई बार बिल्कुल समझ के बाहर! लेकिन चीन में एक बच्चे ने जो किया, उसने लोगों को हंसने और हैरान होने पर मजबूर कर दिया. मामला इतना अनोखा था कि सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शेडोंग प्रांत में रहने वाला एक साल का बच्चा एक दिन चुपचाप अपनी मां की अलमारी में गया और वहां रखा गोल्ड का नेकलेस निकाल लिया. यह कोई छोटा-मोटा गहना नहीं था, बल्कि मां को शादी में मिला लगभग 8 ग्राम का सोने का नेकलेस था.उसे लगा यह तो चमकदार तोहफा देने वाली चीज है, बस फिर क्या उसने इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अपने दोस्तों को गिफ्ट में बांटना शुरू कर दिया!
CCTV फुटेज से पता चला पूरा मामला
सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि माता-पिता को इसकी खबर पूरे एक महीने बाद लगी. जब बहन ने बताया कि स्कूल में एक बच्चे के पास सोने जैसा एक छोटा टुकड़ा है और उसने कहा है कि “ये उसके भाई ने दिया था”, तब मां के होश उड़ गए. मां ने बेटे से पूछा तो उसने मान लिया की वो सोना नेकलेस का ही है. यह सुनते ही मां-पिता दोनों घबरा गए और तुरंत घर का CCTV फुटेज चेक करने लगे. वीडियो में साफ दिखा कि बच्चा एक हाथ में प्लायर और दूसरे हाथ में लाइटर लेकर नेकलेस को जलाने, मोड़ने और तोड़ने की कोशिश कर रहा है. जब उससे कुछ नहीं हुआ, तो उसने दांतों से काट-काटकर नेकलेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल दिया. सबसे बड़ी परेशानी यह हुई कि बच्चे को याद ही नहीं था कि उसने कितने बच्चों को ये गोल्ड के टुकड़े गिफ्ट में दिए माता-पिता ने बहुत खोजबीन की, लेकिन आखिर में उन्हें नेकलेस का बहुत छोटा सा हिस्सा ही मिल पाया.
जब मां ने पूछा सोना कितना महंगा होता है?
मां ने बेटे से पूछा-“तुम्हें पता है सोना कितना महंगा होता है?” बच्चे का मासूम जवाब था- “नहीं…” यह सुनकर पिता ने गुस्से में उसे पीट दिया, लेकिन बाद में पता चला कि चीन के कानून के अनुसार बच्चे को मारना अपराध है, खासकर इस छोटे उम्र में.
सोशल मीडिया पर बाढ़ की तरह आए रिएक्शन
यह मामला वायरल होने के बाद लोग दिलचस्प टिप्पणियां देने लगें. एक यूजर ने लिखा- “इसे अभी से सुधारो, नहीं तो बड़ा होकर घर भी बेच देगा!” दूसरे ने मजाक किया- “अगर उसने गोल्ड लड़कियों को दिया है, तो उसे मत डांटो. शायद उनमें से कोई तुम्हारी बहू बन जाए.” तीसरे यूजर ने कहा- ” बच्चे को मारो नहीं लेकिन उसे सुधारो जरूर.”
[ad_2]
Source link