Headlines

सूर्या और गिल नहीं बना पा रहे रन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टेंशन में टीम इंडिया!

[ad_1]

Last Updated:

शुभमन गिल को टी20 में ओपनिंग का मौका मिला है, लेकिन फॉर्म लौटाने में नाकाम रहे. पिछली 16 टी20 पारियों में फिफ्टी नहीं लगी. पहले मैच में नगिडी को शॉट खेलते हुए मिड-ऑन पर कैच दे बैठे.

सूर्या और गिल नहीं बना पा रहे रन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टेंशन में टीम इंडिया!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का फॉर्म चिंता का विषय बन गया है. पहले टी20 मैच में दोनों ही सस्ते में विकेट गंवा बैठे. गिल ने 16 गेंदों पर 19 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 11 गेंदों पर 11 रन. सूर्या पिछले 19 टी20 पारियों से फिफ्टी नहीं लगा सके हैं, जहाँ उनका औसत सिर्फ 12.66 है. गिल की पिछली 16 टी20 पारियों में भी फिफ्टी नहीं. आकाश चोपड़ा ने कहा कि सूर्या के फॉर्म पर चिंता है, क्योंकि कप्तान को फॉर्म में होना चाहिए. वर्ल्ड कप नजदीक आते ही टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ रहा है.

सूर्या का फॉर्म बड़ी चिंता

सूर्यकुमार यादव टी20 कप्तान हैं, लेकिन उनका फॉर्म बिल्कुल खराब चल रहा है. पिछले 19 टी20 पारियों में उन्होंने सिर्फ 222 रन बनाए हैं. उनका औसत 12.66 और स्ट्राइक रेट 114 है. IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए 717 रन बनाए, लेकिन टी20 में 15.33 औसत के साथ सिर्फ 184 रन बनाए हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा, “सूर्या को वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आना होगा. शुभमन के लिए विकल्प हैं, लेकिन कप्तान बदल नहीं सकते.”

About the Author

सज्जन दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

homecricket

सूर्या और गिल नहीं बना पा रहे रन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टेंशन में टीम इंडिया!

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *