Headlines

Year Ender: साल 2025 की वो 7 तस्वीरें, जिसने खींचा दुनिया का ध्यान, चौथी फोटो ने पेश की थी मिसाल!

[ad_1]

Last Updated:

साल 2025 में ऐसी कई घटनाएं घटीं जिसने लोगों का ध्यान खींचा, हैरान किया, दुखी किया, गुस्सा दिलाया और सुर्खियों में बनी रहीं. आज हम ऐसी ही 7 घटनाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुईं.

most imapctful photos of 2025

साल 2025 भारत ही नहीं दुनिया के लिए भी काफी उठा-पटक से घिरा रहा. इस दौरान कई ऐसी घटनाएं घटीं जिसने पूरी दुनिया में लोगों का ध्यान खींचा. आज हम उन्हीं घटनाओं के बारे में आपको तस्वीरों के माध्यम से बताने जा रहे हैं. भारतीय वायु सेना के टेस्ट पायलट शुभांशु शुक्ला पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने. राकेश शर्मा के 1984 के ऐतिहासिक मिशन के बाद किसी भारतीय का यह दूसरा अंतरिक्ष सफर है.

most imapctful photos of 2025

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 171 टेकऑफ के 32 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 242 लोगों में से केवल एक यात्री ही बच सका. विमान एक मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, जिससे जमीन पर भी 19 लोगों की मौत और 67 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

most imapctful photos of 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने बाइसरान वैली में घात लगाकर हमला किया. धर्म पूछकर किए गए इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए. सबसे मार्मिक तस्वीर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर के पास बैठी उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

most imapctful photos of 2025

हमले के बाद भारत ने सीमा पार आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. इस अभियान की प्रेस ब्रीफिंग ने दुनिया का ध्यान खींचा क्योंकि इसका नेतृत्व सेना की दो महिला अधिकारी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मिलकर किया. इस तस्वीर ने एक मिसाल पेश की कि भारत कभी भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता, वो अपने हर सैनिक का सम्मान करता है.

most imapctful photos of 2025

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच, 1 मार्च को यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात विवादों में घिर गई. ट्रंप ने बातचीत के दौरान ज़ेलेंस्की पर अमेरिकी समर्थन के प्रति पर्याप्त आभार न जताने का आरोप लगाया.

most imapctful photos of 2025

सितंबर में नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों ने तूल पकड़ लिया. ज्यादातर प्रदर्शन Gen Z छात्रों और युवाओं ने संगठित किए. हिंसक झड़पों में 76 लोगों की मौत हुई. 9 सितंबर को पीएम केपी ओली ने इस्तीफा दिया और 12 सितंबर को सुषिला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं.

most imapctful photos of 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीता. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मिली यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट का “1983 मोमेंट” कही गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

Year Ender: साल 2025 की वो 7 तस्वीरें, जिसने खींचा दुनिया का ध्यान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *