Headlines

iQOO 15 first sale live today 1 december get offers discount on flagship phone 7000mah battery 100W charging

[ad_1]

iQOO 15 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया है और आज (1 दिसंबर) इस दमदार स्मार्टफोन से सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. यह हैंडसेट पहले 26 नवंबर को भारत में लॉन्च किया गया था, और चीन में अक्टूबर में इसकी शुरुआत हुई थी.  फोन की सबसे खास बात इसका 6.85-इंच का सैमसंग M14 AMOLED डिस्प्ले,144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट और फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है.

iQOO 15 में 6.85-इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा. इस डिवाइस को पावरफुल बनाने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है. साथ ही डिवाइस में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिलती है. इस डिवाइस को 12GB + 256GB और 16GB + 512GB RAM और अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है.

कैमरा की बात करें तो iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 100x डिजिटल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इसमें एक और नया फीचर Atomic Island है, जो Apple के डायनामिक आइलैंड की तरह लगता है. फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.

iQOO 15 की कीमत
भारत में iQOO 15 की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए Rs. 72,999 से शुरू होती है. हाई वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत Rs. 79,999 है. यह फोन Alpha (ब्लैक) और Legend (व्हाइट) कलर में आता है.

iQOO 15 ऑफर्स
लॉन्च ऑफर्स के तहत, ग्राहक Axis, HDFC और ICICI बैंक कार्ड के साथ Rs. 7,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इससे 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Rs. 64,999 और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत Rs. 71,999 हो जाती है. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी समान राशि की छूट मिल सकती है.

साथ ही, ग्राहकों के लिए Rs. 1,000 का अडिशनल डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध है, जो ग्राहक पूरा भुगतान तुरंत नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन 24 महीने तक उपलब्ध है.

iQOO 15 को भारत में Amazon, iQOO ई-स्टोर, Vivo एक्सक्लूसिव स्टोर और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बढ़ियां परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन के साथ एक प्रीमियम डिवाइस चाहते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *