Headlines

फराह खान के कुक दिलीप को मिली ‘नई दुल्हन’! फिरंगी पर आया दिल, 3 बच्चों के पापा ने पहली पत्नी को कहा- बाय-बाय

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान इन दिनों न्यूजीलैंड घूमने गई हैं. उनके साथ अब हर घर में पहचाने जाने वाले उनके फेमस कुक दिलीप बी उनके साथ हैं. मालदीव के बाद यह दिलीप की दूसरी इंटरनेशनल ट्रिप है. लेकिन इस बार ट्रिप का असली धमाका तब हुआ, जब फराह ने मजाक-मजाक में दिलीप की ‘शादी’ न्यूजीलैंड की मैनेजर किम से करवा दी. इतना ही नहीं, दिलीप भी किम से शादी के लिए तैयार हो गए और अपने तीन बच्चों की मां और पहली पत्नी को टा टा बाय-बाय कर दिया.

फराह खान ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को शेयर किया है. न्यूजीलैंड के हॉबिटन और वाईमौकु टाउन की सैर के बाद वे ऑकलैंड स्थित वेल्स्कोव फॉर्म पहुंचे. जहां बातों-बातों में दोनों से फराह ने शादी की जिक्र किया और वो तैयार भी हो गए.

‘मुबारक हो! अब तुम दोनों पति-पत्नी हो!’

दरअसल, फॉर्म हाउस में शेफ ने ताजी सब्जियां तोड़कर खाना बना रहा होता है. खाना बनते वक्त फराह को शरारत सूझी. उन्होंने दिलीप और किम से कहा कि फायरवुड के ईर्द-गिर्द तुम दोनों 7 फेरे क्यों नहीं ले लेते? दोनों फराह की बात मानते हैं और करने लगते हैं. दिलीप को ये सब करने में काफी मजा आ रहा होता है. दोनों के फेरे पूरे करते हैं और फराह जोर-जोर कहती हैं, ‘मुबारक हो! अब तुम दोनों पति-पत्नी हो!’

दिलीप की सच्चाई जान, किम हुईं मायूस

फराह कहती हैं कि तुम बधाई हो किम अब तुम इंडिया आओ और तुम अब इंडियन ब्राइड हो चुकी हो. फिर किम ने मस्ती में कहा- ‘मैं एक भारतीय स्टार से शादी करके बहुत खुश हूं.’ लेकिन दिलीप हक्का-बक्का रह गए और तुरंत बोले… नहीं. लेकिन फराह ने फिर तुरंत सच्चाई बता दी और कहा कि ये पहले से शादीशुदा है और इसके तीन बच्चे भी हैं. यह सुनकर किम का चेहरा उतर जाता है.

दिलीप ने बीवी को  कहा- बाय-बाय

खाने के दौरान फराह ने दिलीप को चिढ़ाया, ‘तेरी बीवी सब देख रही है, न्यूज़ीलैंड में विदेशी से शादी कर ली!’ दोनों ने एक-दूसरे को खिलाने-पिलाने का ड्रामा भी किया, फराह चिल्लाईं, ‘राजा बाबू को देख लो!’ ट्रिप का सबसे मजेदार पल तब आया जब स्काईसिटी में दिलीप बंजी जंप करने जा रहे थे. जंप से पहले फराह ने कैमरे पर पूछा, ‘अपनी पत्नी को कुछ कहना चाहोगे? क्या उन्हें किसी और से शादी करने की इजाजत देना चाहोगे?’ दिलीप ने बिना हिचक ‘जरूर, बाय-बाय!’ फराह ने इंस्ट्रक्टर से भी हंसते हुए कहा, ‘प्लीज संभलकर, मेरा बस यही एक कुक है.’

जब गुलाब देकर किम ने कहा- मैं तुन्हें MISS करूंगी

ट्रिप के आखिर में किम ने दिलीप को पीला गुलाब देते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत मिस करेगी. दिलीप के पूछने पर ‘ये क्या कह रही है?’ फराह ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘किम कह रही है कि अब तुम्हें यहीं उसके साथ रहना होगा, क्योंकि तुम दोनों शादी कर चुके हो.’ यह सुनते ही दिलीप वहां से भाग खड़े हुए.

फैंस को पसंद आ रही है दिलीप की कॉमिक टाइमिंग

इस पूरे वीडियो में फराह खान का कॉमिक अंदाज और दिलीप की सहज प्रतिक्रियाएं खूब वायरल हो रही हैं. दिलीप फराह खान के लंबे समय से कुक हैं और अक्सर उनके व्लॉग्स और ट्रिप्स में दिखाई देते हैं. यह ट्रिप न्यूजीलैंड टूरिज्म के सहयोग से हुई थी. फराह ने वीडियो के अंत में कहा, ‘हमारी न्यूजीलैंड यात्रा समाप्त हुई. यह एक खूबसूरत दोस्ती की शुरुआत और एक और खास रिश्ते का अंत था.’ फैंस इस मजाकिया ‘शादी’ और दिलीप के कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *