[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका जाना न सिर्फ इंडस्ट्री का नुकसान है, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की सांस्कृतिक विरासत का क्षय है. साल 2025 कई मायनों में यादगार भी रहा और यह कई सितारों के निधन से दर्दभरा भी साबित हुआ. धर्मेंद्र से पहले 11 सितारों का निधन हुआ, जिनमें असरानी, पंकज धीर और शेफाली जरीवाला और अन्य सितारे शामिल हैं.

नई दिल्ली. साल 2025 खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. अभी अंतिम महीना चल रहा है. यह साल मनोरंजन जगत के लिए यादगार होने के साथ- साथ काफी दर्दभरा भी रहा, क्योंकि 2025 में कई सितारों का निधन हुआ. इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से लेकर मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग और शेफाली जरीवाला का भी नाम शामिल है.

मनोज कुमार: साल के शुरुआती महीने में ही दुखद खबर मिली. 4 अप्रैल को ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार हमें अलविदा कह गए. 87 वर्षीय दिग्गज, जिन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी देशभक्ति फिल्मों से राष्ट्रप्रेम की मशाल जलाई, लंबी बीमारी से जूझते हुए मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका जाना कुछ ऐसा है, जैसे 60-70 के दशक का एक अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया.

मुकुल देव: मनोज कुमार के बाद मई का वह काला दिन आया, जब अभिनेता मुकुल देव के निधन की खबर फैल गई. 23 मई को मुकुल देव, मात्र 54 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद दुनिया छोड़ गए. ‘कहानी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी से याद आने वाले मुकुल, अभिनेता और खलनायक की भूमिका में जान फूंक देते थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शेफाली जरीवाला: जिंदगी की पटकथा अनिश्चित होती है. फैंस को एक और झटका 28 जून को लगा, जब शेफाली जरीवाला, के निधन की खबर आई. ‘कांटा लगा गर्ल’ कार्डियक अरेस्ट से 42 साल की उम्र में दुनिया से चल बसीं. ‘मुझसे शादी करोगी’ और सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाली शेफाली की मौत ने फैंस को स्तब्ध कर दिया था.

अच्युत पोद्दार: अगस्त ने फिर से घाव दिए. 18 अगस्त को ‘थ्री इडियट्स’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में यादगार भूमिका निभाने वाले एक्टर का निधन हो गया. उनकी सादगी भरी एक्टिंग दर्शकों को खासा पसंद आती थी.

प्रेम सागर: अगस्त महीने के अंत में दुखद खबर फिर से सामने आई. 31 अगस्त को रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर, कैंसर से जूझते हुए 81 साल की आयु में अलविदा कह गए. ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे महाकाव्यों के निर्माता के रूप में उनकी विरासत टीवी इतिहास का सुनहरा अध्याय है.

जुबीन गर्ग: 19 सितंबर को असम, बंगाली और बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हो गया. 52 साल के जुबीन की आवाज हमेशा के लिए बंद हो गई.

पंकज धीर: 15 अक्टूबर को ‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर कैंसर से लड़ते हुए 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुए अभिनेता पंकज धीर को आवाज और दमदार अभिनय की वजह से काफी पसंद किया जाता था.

असरानी और सुलक्षणा पंडित: 20 अक्टूबर को ‘शोले’ के जेलर असरानी, 84 वर्ष की उम्र में चल बसे. वहीं, 70 के दशक की मशहूर गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

सतीश शाह: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के सतीश शाह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. कई टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी काम कर चुके सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हो गया था.

कामिनी कौशल: एक्ट्रेस कामिनी कौशल 98 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं. लंबे समय से बीमार चल रहीं अभिनेत्री की अंतिम फिल्म आमिर खान-करीना कपूर स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी.

धर्मेंद्र: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री इस दुख से अभी तक उबर नहीं पाई है. 24 नवंबर को मुंबई में 89 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबी बीमारी से जूझ रहे धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर थे. धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जहां वह रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक हर किरदार में खूब जंचते थे. उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
[ad_2]
Source link