[ad_1]
Last Updated:
एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की फूड डायरी पढ़ी तो उसकी आंखों में आंसू आ गए, हालांकि वह खुद समझ नहीं पा रही थी कि उसे हंसना चाहिए था या दुख महसूस करना चाहिए. दरअसल, लड़का रोज 1 गाजर खाता था. वो बॉयफ्रेंड की इस आदत से परेशान हो चुकी थी.
शख्स रोज खाता था गाजर, गर्लफ्रेंड हुई परेशान. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)फल और सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. हर फल या सब्जी हमारे शरीर को अलग-अलग तरह से पोषण देते हैं. पर क्या कोई व्यक्ति एक ही सब्जी हर रोज खा सकता है? एक लड़की को जब पता चला कि उसका प्रेमी हर दिन 1 गाजर खाता है तो उसे उसकी ये आदत काफी अटपटी लगी. उसने जब उससे सवाल किया कि आखिर वो ऐसा क्यों करता है, तो बॉयफ्रेंड ने जो कारण बताया, उसे जानकर लड़की को उसके ऊपर दया आ गई.
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की फूड डायरी पढ़ी तो उसकी आंखों में आंसू आ गए, हालांकि वह खुद समझ नहीं पा रही थी कि उसे हंसना चाहिए था या दुख महसूस करना चाहिए. आपको बता दें कि फूड डायरी एक किस्म का जर्नल होता है जिसमें लोग अपना फूड चार्ट तैयार करते हैं जिससे वो अपनी कैलोरी काउंट को मेंटेन रख सकें और वजन कम करने के लिए उसी के अनुसार खाना खा सकें.
हर दिन 1 गाजर खाता था बॉयफ्रेंड
रिपोर्ट के अनुसार यह पूरी घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर साझा की गई, जहां लड़की ने एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया. वीडियो के ऊपर लिखा था- “मैं सच में रो रही हूं. मेरे बॉयफ्रेंड ने बताया कि वह हर दिन गाजर इसलिए खाता है क्योंकि तीसरी क्लास में बच्चे उसे बहुत गोरा होने पर चिढ़ाते थे.” इस वजह से उसने सोचा कि गाजर खाने से उसका रंग सांवला हो जाएगा.
गाजर खाने से हल्का टैन हो जाता है चेहरा
असल में ये अफवाह नहीं है. हेल्थ से जुड़ी वेबसाइट ‘हेल्थलाइन’ के अनुसार, बीटा-कैरोटीन वाले खाद्य पदार्थ जैसे, गाजर, शकरकंद और केल, त्वचा को बिना जलाए हल्का टैन लुक देने में मदद कर सकते हैं. कुछ शोध यह भी बताते हैं कि बीटा-कैरोटीन सूरज की रोशनी से संवेदनशील लोगों की त्वचा की सुरक्षा कर सकता है. हालांकि, अभी इस पर और रिसर्च की जरूरत है लेकिन गाजर का ज्यादा सेवन एक दूसरी परेशानी भी पैदा कर सकता है, कैरोटेनोसिस.
[ad_2]
Source link