Headlines

इंसानों ने कब से सीखा आग जलाना? रिसर्च में हुआ खुलासा, हमारी-आपकी सोच से परे है समय!

[ad_1]

Last Updated:

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है, जो यह बता सकती है कि इंसानों ने आग जलाना हजारों साल पहले सीख लिया था. इस नई खोज के मुताबिक, इंसानों ने लाखों साल पहले ही आग जलाना सीख लिया था.

इंसानों ने कब से सीखा आग जलाना? रिसर्च में हुआ खुलासा!इंसानों ने कब आग जलाना सीखा? (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

इंसान धरती पर कब आए, उन्होंने जरूरत से जुड़ी चीजें कम सीखीं. उन्होंने खुद को कैसे ढाला और मॉडर्न इंसानों में कैसे तब्दील हुए? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो शायद हर किसी के दिमाग में आते होंगे. मगर हर किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं है. हाल ही में एक रिसर्च ने लोगों को चौंका दिया जो हमारे पूर्वजों से जुड़ी है. दरअसल, इस रिसर्च में बताया गया कि इंसानों ने आग जलाने का हुनर कब से सीख लिया था. अगर आप सोच रहे हैं 30-40 हजार साल पहले….तो आप गलत हैं. असल समय जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है, जो यह बता सकती है कि इंसानों ने आग जलाना हजारों साल पहले सीख लिया था. इस नई खोज के मुताबिक, आज के पूर्वी इंग्लैंड में करीब 4 लाख साल पहले इंसानों ने जान-बूझकर आग जलाना शुरू कर दिया था. वैज्ञानिकों ने ये बात काफी दावे से कही है. अब तक वैज्ञानिक मानते थे कि इंसानों ने सबसे पहले आग जलाना लगभग 50,000 साल पहले सीखा था, जिसका प्रमाण फ्रांस के निएंडरथल स्थलों से मिला था लेकिन इस नई खोज ने उस अनुमान को नया टाइमलाइन दे दिया है जो उस दौर से भी साढ़े 3 लाख साल पहले की है.

क्या लाखों साल पहले इंसान जलाना सीख गए थे आग?
ABC News की रिपोर्ट के अनुसार यह खोज इंग्लैंड के सफ़ोक में बार्नहैम नाम के इलाके में हुई है जो एक स्टोन एज से जुड़ी जगह है. इस जगह पर कई दशकों से खुदाई चल रही है. ब्रिटिश म्यूज़ियम की टीम को वहां कई तरह के प्रमाण मिले हैं. सबसे पहले तो उन्हें पकी हुई मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा मिला जो तेज़ गर्मी से बदल गया था. इसके अलावा उन्हें फ्लिंट (चकमक पत्थर) के हाथ से बनाए गए औज़ार मिले जो बहुत ज्यादा गर्मी से टूट गए थे. इसके साथ ही आयरन पाइराइट (Iron Pyrite) के दो टुकड़े भी मिले. ये एक ऐसा खनिज है जो फ्लिंट से टकराने पर चिंगारी पैदा करता है. इन सबूतों ने मिलकर बताया कि उस जगह पर आग नेचुरली नहीं लगी, बल्कि जान-बूझकर जलाई गई थी.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

इंसानों ने कब से सीखा आग जलाना? रिसर्च में हुआ खुलासा!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *