[ad_1]
1. एक शराबी दारू पी पीकर मर गया लेकिन मरते मरते ये कह गया…
“मैं दारू तो हमेशा ब्रांडेड ही पिता था, साला लिवर ही लोकल निकला!”
2. प्रेमिका (प्रेमी से)- “अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं.”
प्रेमी- “अरे 13वीं मंजिल है ये!”
प्रेमिका- “अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है!”
3. पहली सहेली- “जब तुम किसी खूबसूरत लड़की को देखती हो, तो क्या करती हो?”
दूसरी- “बस देखती रहती हूं और जब थक जाती हूं, तो शीशा पलट कर रख देती हूं.”
4. पति- “मुझे अजीब सी बीमारी हुई है. मेरी बीवी जब बोलती है तो मुझे सुनाई नहीं देता.”
हकीम- “ये बीमारी नहीं ये तुम पर भगवान की दया हुई है.”
5. शराबी (डॉक्टर से)- “आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो क्या?”
डॉक्टर- “हां क्यों नहीं…”
शराबी- “तो पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है प्लीज छुड़वा दो.”
6. संता- “सुबह से धूप खा रहा हूं. पेट भरा ही नहीं.”
बंता- “शायद तुझे नाश्ता ही करना पड़ेगा!”
7. बिन्नी- “औरत बड़े से बड़े दुख को भूल सकती है, पर एक चीज नहीं भूल सकती…”
राजू- “वो क्या?”
बिन्नी- “पड़ोसन के घर गए बर्तन कभी नहीं भूल सकती…”
8. टीचर ने बोर्ड पर “Cholesterol” लिख कर कहा- “इसे पढ़ो…”
पप्पू- “छोले तक तो ठीक है, पर भटूरे की स्पेलिंग गलत है.”
9. टीचर- “संजू एक स्टोरी सुनाओ विद मॉरल.”
संजू- “मैंने उसको फोन किया वो सो रही थी..फिर उसने मुझे फोन किया मैं सो रहा था.”
मॉरल- “जैसी करनी वैसी भरनी!”
10. आंटी- “बेटा, शादी हो गई तुम्हारी?”
लड़की- “जी आंटी!”
आंटी- “लड़का क्या करता है?”
लड़की- “अफसोस करता है आंटी.”
11. पप्पू- “यह किस चीज का खेत है?”
किसान- “यह कपास का खेत है.”
पप्पू- “इससे क्या बनता है?”
किसान- “इससे कपड़े बनाए जाते हैं.”
पप्पू- “इसमें पजामे वाला पौधा कौन सा है?”
[ad_2]
Source link