Headlines

Best Phone under 7000 rupees on sale black friday offer redmi lava itel in list 12gb ram sasta mobile

[ad_1]

Last Updated:

हर कोई चाहता है कि कम दाम में बेहतरीन फोन मिल जाए तो बात बन जाए. यहां जानें ₹7,000 से कम कीमत में मिलने वाले तीन बेहतरीन स्मार्टफोन बारे में. इनमें 12GB तक RAM, 5200mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और शानदार कैमरे जैसे फीचर्स मिलते हैं.

₹7000 से भी कम के हो गए ये 3 धाकड़ फोन, सेल का है असर, एक में तो है 12GB रैम7000 रुपये से कम में बढ़िया फोन.

ब्लैक फ्राइडे सेल में बजट स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं. अगर आपका बजट कम है, लेकिन आप बढ़िया फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए ऐसे तीन शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं. इन फोनों की कीमत ₹7000 के अंदर है, लेकिन फीचर्स किसी मिड-रेंज फोन से कम नहीं हैं.

इनमें आपको 12GB तक RAM (Memory Fusion के साथ), 5200mAh से ज्यादा बैटरी, अच्छे कैमरे और शानदार डिस्प्ले मिलते हैं. आइए, इन तीनों फोनों के बारे में…

Redmi A5- कीमत ₹6,499

  • रेडमी A5 इस बजट में एक अच्छा ऑप्शन है.
  • इसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग बहुत स्मूथ होती है.
  • फोन में Extended RAM फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से कुल RAM 6GB तक हो जाती है.
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है.
  • इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
  • फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक मल्टीटास्किंग आसानी से संभालता है.

Poco C71 – कीमत ₹6,199

  • पोको C71 भी इस रेंज में एक मजबूत फोन है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है.
  • फोन में 6.88 इंच का HD IPS डिस्प्ले है और यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
  • इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो सामान्य कामों के लिए काफी अच्छा है.
  • कैमरे की बात करें तो इसमें 32MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन में 5200mAh की बैटरी लगी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

itel ZENO 10- कीमत ₹6,499

  • itel ZENO 10 इस कीमत में सबसे दमदार RAM फीचर वाला फोन है.
  • इसमें 4GB RAM + Memory Fusion मिलता है, जिससे कुल RAM 12GB तक हो जाती है.
  • फोन में 6.6 इंच का HD डिस्प्ले और Dynamic Bar फीचर दिया गया है.
  • कैमरे के लिए इसमें 8MP का AI डुअल रियर सेटअप मिलता है.
  • फोन में 5000mAh की बैटरी है और सुरक्षा के लिए Side-Mounted Fingerprint Sensor दिया गया है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

₹7000 से भी कम के हो गए ये 3 धाकड़ फोन, सेल का है असर, एक में तो है 12GB रैम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *