[ad_1]
Last Updated:
स्विट्ज़रलैंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मिस स्विट्ज़रलैंड फाइनलिस्ट रह चुकीं क्रिस्टिना जोक्सिमोविक की निर्मम हत्या के आरोप में उनके पति पर मुकदमा चलाया जा रहा है. शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी बीवी की इतनी निर्मम हत्या की कि उसके बारे में जानकर हर कोई चौंक गया.
महिला मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्ज़रलैंड खिताब सालों पहले जीत चुकी थी. (फोटो: Kristina Joksimovic/Instagram)पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास होता है क्योंकि दोनों एक दूसरे के बहुत करीब होते हैं. पर जब रिश्तों में खटास आने लगती है तब उनके बीच का संबंध भी बिगड़ने लगता है. कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि हिंसा तक बात पहुंच जाती है. आज हम आपको एक ऐसे कपल की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनके बीच के झगड़े ने इतना बड़ा मोड़ ले लिया कि पति ने अपनी बीवी की हत्या कर दी. उसने सिर्फ बीवी को जान से ही नहीं मारा, बल्कि उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर के ब्लेंडर में पीस दिया.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार स्विट्ज़रलैंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मिस स्विट्ज़रलैंड फाइनलिस्ट रह चुकीं क्रिस्टिना जोक्सिमोविक की निर्मम हत्या के आरोप में उनके पति पर मुकदमा चलाया जा रहा है. स्विस प्राइवेसी कानूनों के कारण आरोपी 41 वर्षीय व्यक्ति का नाम स्थानीय मीडिया में “थॉमस” (बदला हुआ नाम) के नाम से प्रकाशित किया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े कर दिए.
पति की पहचान को छुपाकर रखा गया है. (फोटो: Kristina Joksimovic/Instagram)
पति ने कैसे की बीवी की हत्या?
फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टिना की गर्दन पर लाल निशान पाए गए, जो साफ तौर पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हैं. रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि हत्या से पहले उन्हें कई बार चोट पहुंचाई गई. उनके चेहरे पर कट के निशान, भौंह और नाक के नीचे घाव, दाईं टांग, पैर, कंधे और सिर के पीछे चोट के निशान मिले. इतना ही नहीं, उनके बालों के गुच्छे भी उखड़े हुए पाए गए, जो दर्शाता है कि हत्या से पहले संघर्ष हुआ होगा. जांच में सामने आई जानकारी और भी ज्यादा खतरनाक हैं. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने क्रिस्टिना के शरीर को टुकड़ों में काटने से पहले हड्डियों को जोड़ से उखाड़ दिया. इसके लिए उसने आरी, चाकू और बागवानी में इस्तेमाल होने वाली बड़ी कैंची जैसी चीजों का उपयोग किया. इतना ही नहीं, कुछ शरीर के हिस्सों को उसने एक इंडस्ट्रियल ब्लेंडर में डालकर “पीस” देने तक का प्रयास किया. कुछ हिस्सों को केमिकल में भी घोला गया. ये सभी भयानक दंपत्ति के घर में बने लॉन्ड्री रूम में किए गए. आरोपी पति का दावा है कि उसने “आत्मरक्षा” में अपनी पत्नी की हत्या की. उसका कहना है कि क्रिस्टिना ने उन पर चाकू से हमला किया था. हालांकि, फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट इस दावे को झूठा साबित करते हैं.
शख्स को क्या मिली सजा?
13 फरवरी को पिछले वर्ष क्रिस्टिना का शव बिनिंगेन, बेसल के पास स्थित घर में मिला, जहां वह अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ रहती थीं. उनकी मौत के अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. लंबे समय तक चली जांच के बाद अब बेसल-लैंडशाफ्ट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने उनके खिलाफ आरोप दाखिल कर दिए हैं. हालांकि, मुकदमे की तारीख अभी तय नहीं हुई है.
किस साल में मॉडलिंग करती थी महिला?
क्रिस्टिना 2003 में मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्ज़रलैंड का खिताब जीत चुकी थीं और 2008 में मिस स्विट्ज़रलैंड प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रहीं. मॉडलिंग जगत में उनकी एक खास पहचान थी. बाद में उन्होंने उभरते मॉडलों को ट्रेनिंग देना शुरू किया और इसी उद्देश्य से एक कोचिंग एवं कंसल्टिंग एजेंसी भी शुरू की.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link