[ad_1]
“परफ़ेक्ट फ़ोन” की परिभाषा समय के साथ बदलती रहती है और इसके पीछे कुछ वज़हें भी हैं. आज हमें अपने फ़ोन से जो कुछ चाहिए, वह पांच साल पहले तक सोचना भी मुमकिन नहीं था. हमें अपने फोन में कैमरा, एडिटिंग रिग, गेमिंग कंसोल, प्रोडक्टिविटी हब, रिसर्च असिस्टेंट, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, ट्रांसलेटर, नोटपैड जैसी सुविधाएं चाहिए. स्मार्टफ़ोन एक ऐसी डिवाइस है, जो ज़िंदगी की भागदौड़ और आपाधापी के बीच बिना रुके साथ चले.
क्रिएटर्स, गेमर्स और प्रोफ़ेशनल सबकी अपनी अलग जरूरतें हैं. क्रिएटर्स को चाहिए भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस और स्पष्ट सुंदर तस्वीरें. गेमर्स को चाहिए पावर और ऐसा कूलिंग सिस्टम जो उनकी तेज़ रफ़्तार ज़रूरतों के साथ तालमेल बिठाए. प्रोफ़ेशनल को एक ऐसा दोस्त या असिस्टेंट चाहिए, जो उन्हें बिल्कुल भी परेशान न करे. ऐसे AI टूल हैं जो बिना किसी शोर के कुशलता से काम करते हैं. इनके साथ सबको चाहिए ऐसी दमदार बैटरी, जो दिन भर चलता रहे. शानदार कैमरा, जो हर डिटेल को बारीकी से कैद करे, न कि ऐसा कैमरा जो एल्गोरिदम के मुताबिक बदलते रहे.
एक स्मार्टफ़ोन के लेटेस्ट प्रीमियम फ्लैगशिप में ऊपर बताए तय मानक हैं. OPPO Find X9 Series बिना किसी बाधा के इस तय मानदंड के सभी मानकों को पूरा करता है.
फ़ोन के हार्डवेयर, ऑप्टिक्स और AI फ़ीचर पर चर्चा करने से पहले, यह ज़रूरी बात याद रखना चाहिए. OPPO की तय मानकों और यूज़र्स की ज़रूरतों को नए सिरे से पूरा करने की पहली कोशिश नहीं है. OPPO की फ्लैगशिप फ़ीचर्स को पूरा करने की कहानी हमेशा से तय मानकों से आगे बढ़कर कुछ और बेहतर करने की रही है. 2011 में OPPO Find X903 का साइड-स्लाइडिंग फुल QWERTY कीबोर्ड, जब 720p स्टैंडर्ड था, तब OPPO Find 5 की फुल HD (1080p) डिसप्ले की शुरुआत की. 2016 में VOOC चार्जिंग ने सिर्फ़ पांच मिनट की चार्जिंग और दो घंटे का कॉल टाइम सेट किया था. Find X का मोटराइज़्ड पॉप-अप मॉड्यूल ने नॉच और कटआउट की ज़रूरत खत्म कर दी थी. Find X3 Pro का माइक्रोस्कोप लेंस, Reno सीरीज़ के क्रिएटिव टूल्स और AI-ड्रिवन इमेजिंग की शुरुआत इसी कड़ी में अगले मुकाम हैं. OPPO पिछले 10 सालों से वह सब करने की कोशिश कर रहा है, जिनके बारे में कोई और सोच भी नहीं रहा था.
यह खासियत या DNA सीधे Find X9 और Find X9 Pro में भी नज़र आएगा: फ्लैगशिप फ़ोन की यह ऐसी जोड़ी है, जिसे क्रिएटिव कामों के साथ रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है. दमदार बैटरी की मांग और AI के उपयोगी टूल जैसी ज़रूरतों को यह फ़ोन पूरा करता है. दोनों फोन पुराने ट्रेंड का पीछा नहीं करते हैं, बल्कि यह नया अहसास देते हैं. अहसास कि आप जो भी करें, चाहे शूट, एडिट, रिकॉर्ड, रिसर्च, राइट, गेम, कनेक्ट करना, यह फोन आपको हमेशा एक कदम आगे रखेगा.
Find X9 Series के बारे में जानें: फ्लैगशिप के आधार पर OPPO का अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ोन
Find X9 और Find X9 Pro उन प्रीमियम खरीदारों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिन्हें सब कुछ बेहतरीन चाहिए: कैमरा क्वालिटी, वीडियो क्षमता, मज़बूती, परफ़ॉर्मेंस, AI टूल्स. साथ ही, रोज़मर्रा के इस्तेमाल में सुविधाजनक भी हो. यह एक ऐसी सीरीज़ है, जिसे इस्तेमाल करते हुए आपको कोई कमी महसूस नहीं होगी. OPPO ने अपने एर्गोनॉमिक्स को और बेहतर किया है. ऐसा कैमरा सिस्टम बनाया है, जिसमें दमदार हार्डवेयर और उसे पूरी क्षमता से चलाने के लिए तैयार कम्प्यूटेशन इंजन हैं. बैटरी इंजीनियरिंग को और बड़े स्तर पर ले जाया गया है. इसमें ColorOS 16 का इस्तेमाल हुआ है, जो कंपनी की अब तक की सबसे बेहतरीन और AI-रेडी इंटरफ़ेस है.
चलिए, इसके बारे में और जानते है.
Camera: Find X9 Series का सबसे ज़ोरदार फ़ीचर
अगर आप 70–110K सेगमेंट में खरीदारी कर रहे हैं, तो फ़ोन में सबसे पहले कैमरा ही देखते हैं. बाकी सारी चीज़ें उसके बाद आती हैं. यहां आपके लिए सबसे बड़ी सूचना है: दोनों फ़ोन का Rear Camera डिफ़ॉल्ट तौर पर 50MP इमेज शूट कर सकता है. किसी और फ्लैगशिप में यह सुविधा नहीं है.
जिन फ़़ोन में 200MP सेंसर होते हैं, उनमें भी आपको यह सब नहीं मिलेगा. सोच रहे हैं क्यों? क्योंकि ज़्यादातर फ़ोन प्रोसेसर पर दबाव कम रखने के लिए पिक्सल बिनिंग का इस्तेमाल करते हैं. इससे तस्वीरों का असल आउटपुट सिर्फ़ 12 मेगापिक्सल तक ही रहता है.
OPPO Find X9 Series में यह सब OPPO के LUMO Image Engine की बदौलत संभव है. फ़ोन से सच में 50MP वाली तस्वीरें ले सकते हैं. यह इंजन पूरी प्रोसेसिंग पाइपलाइन को दोबारा बनाता है, ताकि ISP, GPU, CPU और NPU एक ही इमेज पर एक साथ काम करें, एक के बाद एक नहीं. इससे CPU का लोड 50% तक कम हो जाता है और सच में 50MP रिज़ॉल्यूशन कैप्चर करना संभव होता है.
जो भी लोग फ़ोटो एडिट करते हैं, क्रॉप करते हैं या प्रिंट करते हैं उनके लिए इन फ़ीचर का साथ काम करना ज़रूरी है. आप वाइड, नॉर्मल या टेलीफ़ोटो किसी भी मोड में शूट करें, हर फ़ोकल लेंथ पर आपको एक जैसी और साफ़ डिटेल मिलती है.
OPPO Find X9 Pro: कैमरा जो OPPO को रखता है कई कदम आगे
OPPO Find X9 Pro का कैमरा सिस्टम 200MP Hasselblad टेलीफ़ोटो कैमरा पर आधारित है. इसमें 50MP Ultra XDR मेन कैमरा, 50MP Ultra-wide कैमरा और True Color कैमरा शामिल किए गए हैं.
इसका 200MP Hasselblad टेलीफ़ोटो कैमरा सिर्फ़ रिज़ॉल्यूशन तक सीमित नहीं है. यह बड़े 1/1.56-इंच सेंसर पर बना है, f/2.1 के Bright Aperture के साथ आता है. साथ ही, फ्लोटिंग फोकस डिज़ाइन इस्तेमाल करता है, जो सब्जेक्ट (जिस चीज़ की तस्वीर लेनी हो) से सिर्फ़ 10 सेंटीमीटर दूर तक फोकस कर सकता है. आसान भाषा में कहें, तो इसका मतलब है कि आप स्टेडियम की ऊपरी सीटों से कॉन्सर्ट शूट कर सकते हैं. उसी कॉन्सर्ट के बैकस्टेज तक जाकर गिटार की स्ट्रिंग का टेक्सचर भी तस्वीरों में उतार सकते हैं.
Hi-Res मोड पर स्विच करने पर, Find X9 Pro 16K-लेवल की तस्वीरें बनाता है. इन तस्वीरों को आप बार-बार ज़ूम कर सकते हैं. 6x ज़ूम पर, आपको एक नेटिव 50MP क्रॉप मिलता है. इसके बावज़ूद, 13.2x तक की क्वॉलिटी से कोई समझौता नहीं करता है. इसके आगे OPPO Super Resolution फ़ोटो को और भी सुंदर बनाता है. इस वज़ह से इसे कॉन्सर्ट कैमरा कह सकते हैं. स्टेडियम में पीछे की सीट पर बैठकर भी फोन से, 10x ज़ूम कर, Stage Mode ऑन करें और आपको चेहरे, एक्सप्रेशन्स, स्टेज की डिटेल और साउंड फ़ोकस के साथ साफ और स्पष्ट ऑडियो मिलेगा.
50MP Ultra XDR मेन कैमरा इसे एक फ़िनिशिंग टच देता है. यह एक कस्टम 1/1.28-inch Sony LYT-828 sensor पर आधारित है और Real-Time Triple Exposure का इस्तेमाल करने में सक्षम है. यह एक साथ तीन दृश्यों को कैद कर सकता है. स्मार्टफ़ोन की दुनिया में यह बहुत बड़ा अपग्रेड है. HDR अक्सर फोन के कैमरे को नकली या ओवर-प्रोसेस्ड बना देता है. सेंसर लेवल पर तीनों एक्सपोज़र एक साथ कैप्चर होने से HDR की यह कमी भी खत्म हो जाती है. साथ ही, Ultra XDR हाइलाइट्स, मिड-टोन और तस्वीरों में आने वाली छायाओं को उनके असल रूप में बनाए रखता है. उनसे फ़ोटो खराब नहीं होती और तस्वीरें बिल्कुल HDR लेवल की होती हैं.
इसके अलावा, 8-Channel Spectral Sensor जिसमें 2 मिलियन Spectral Pixels हैं. हर फ्रेम को सटीक 6×8 ग्रिड में बांटता है. True Color camera की यह असली ताकत है. इस वजह से फोन जब चकमक रोशनी हो, तब भी तस्वीरों में स्किन कलर उसके असल रूप में कैद करता है. अगली बार जब आप टोक्यो के शिबुया स्क्रेम्बल या न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में होंगे, तो आपकी फ़ोटो-वीडियो में शहर की पूरी रोशनी-रंग शामिल होंगे. इन तस्वीरों और वीडियो मों नीयॉन लाइट्स सच में नीयॉन जैसी दिखेंगी और आपके चेहरे ओझल नहीं हो जाएंगे.
OPPO Find X9: हर Focal Length में मिलेगी गज़ब की स्थिरता
OPPO Find X9 उसी फ़ोटोग्राफ़ी के विचार को आगे बढ़ाता है: तीनों 50MP Rear Cameras, हर Focal Length पर ट्रू 50MP डिफ़ॉल्ट को LUMO Image Engine इसे साकार करता है. LYT-808 Main Sensor पिछली पीढ़ी की तुलना में 57% ज़्यादा रोशनी कैद करने में सक्षम है. Periscope Telephoto 3x optical और 6x ज़ूम पूरी सटीकता से देता है. जंगल में फ़ोटोग्राफ़ी कर रहे हों, कोई मैच देख रहे हों या जब क्लासरूम में पीछे की सीट मिली हो, तब भी बोर्ड पर लिखा हुआ आराम से पढ़ सकते हैं. यहां तक कि 32MP Front Camera भी बेहतरीन है. नैचुरल स्किन टोन, रात में भी शानदार परफ़ॉर्मेंस और फ्रंट-फेसिंग क्रिएटर्स के लिए पूरा 4K Dolby Vision सपोर्ट मिलेगा.
ऐसे क्रिएटर्स जिन्हें रोज़ ही फोटो और वीडियो शूट करना होता है, उनके लिए, Find X9 वो कैमरा है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं. फिर चाहे रोशनी कम-ज़्यादा हो या फिर दूरी अधिक हो. अब किसी जगह पर कोई समझौता नहीं करना है.
वीडियो: हर जगह 4K, और ज़रूरत हो तो वहां 120fps
अगर स्टिल फ़ोटोग्राफ़ी ने आपको प्रभावित किया है, तो वीडियो क्वालिटी के बारे में जानकर आप बिल्कुल हैरान ही हो जाएंगे. दोनों फ़ोन के हर कैमरे में, यहां तक कि Front Camera भी 4K 60fps Dolby Vision रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. OPPO Find X9 Pro इससे एक कदम आगे बढ़कर 4K 120fps देता है, जिससे आप स्लो-मोशन शूट कर सकते हैं. शूट करते हुए शॉट्स के हिलने की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसके अलावा, Portrait Mode अब पूरा 4K रिकॉर्ड करता है. यह क्रिएटर्स के चेहरे का हर बारीक डिटेल और सिनेमैटिक खूबसूरती की तरह कैद कर सकता है. इसका Front Camera 4K में 30fps और 60fps दोनों पर शूट करता है. आप एंगल बदल सकते हैं और क्वालिटी और लगातार शानदार परफ़ॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा.
प्रोफ़ेशनल क्रिएटर्स के लिए, LOG Mode बहुत काम का फ़ीचर है. यह हर डिटेल को पूरी स्पष्टता के साथ, बारीकी से और सारी खूबसूरती के साथ ले सकता है. पोस्ट-प्रोडक्शन कलर ग्रेडिंग और मैक्सिमम क्रिएटिव कंट्रोल के लिए यह परफ़ेक्ट है. LUT Preview आपको रीयल टाइम में, जब आप रिकॉर्डिंग कर रहे हों तभी फ़ाइनल कलर ग्रेड दिखा देता है. ACES Certification की बदौलत फ़ोन से शूट किया हरेक फुटेज किसी भी प्रोफ़ेशनल काम के दौरान आसानी से फिट हो जाता है.
एक आसान उदाहरण से समझते हैं: किसी क्लाइंट के लिए सीक्वेंस शूट करते समय आप LOG में रिकॉर्ड कर सकते हैं, LUT की मदद से रीयल टाइम में फ़ाइनल लुक देख सकते हैं. भारी-भरकम कैमरा रिग उठाए बिना ही साफ़-सुथरे और एक जैसे क्लिप सीधे हैंडओवर कर सकते हैं.
AI और Camera: यहां दोनों मिलकर साथ में काम करते हैं
Find X9 Series की सबसे बड़ी खासियत है कि कैमरा और AI पहली बार सच में एक टीम की तरह काम करते हैं. स्मार्टफ़ोन में आम तौर पर यह अलग-अलग लेयर की तरह होते हैं. यह अपने-आप में बहुत जटिल है, लेकिन यहां यह वाकई होता है. LUMO Image Engine के अंदर, जहां OPPO के AI Denoise और AI Demosaic मॉडल गैर-ज़रूरी चीजों को अच्छी तरह से हटाती हैं. सभी ज़रूरी डिटेल को वापस लाकर तस्वीर को पूरा करती हैं. पारंपरिक तरीके के बजाय यह काफ़ी कुशलता से होता है. HyperTone हाइलाइट्स और छाया के बीच संतुलन बनाए रखता है, जिससे फ़ोटो बिल्कुल असल जैसी लगती है. ज़्यादातर फ़ोन में तस्वीरें फ़िल्टर की हुई लगती है. जब आप तेज़ी से चल रहा एक्शन शूट कर रहे हों, पार्क में भागते बच्चे, पालतू जानवरों की शरारत या एक स्केटबोर्डर का हवा में करतब दिखाना कैद कर रहे हों, Lightning Snap Engine एक सेकंड में 10 फ्रेम कैप्चर करता है. यह सब कुछ बेहद तेज़ और कम मोशन ब्लर के साथ शूट कर सकते हैं.
इन सारे फ़ीचर का सीधा असर उन टूल्स पर भी पड़ता है, जिनका आप रोज़मर्रा के कामों में इस्तेमाल करते हैं. AI Portrait Glow सिर्फ़ एक टैप में असमान लाइटिंग और स्किन टोन को ठीक कर देता है. ज़्यादातर फ़ोन से रेस्टोरेंट की हल्की रोशनी, नीऑन रोशनी वाले वेन्यू या कोई भी असमान लाइटिंग वाली जगहों पर ठीक से काम नहीं करते हैं. AI Eraser, AI Unblur और Reflection Remover कुछ ही सेकंड में तस्वीर को बिगाड़ने वाली चीज़ें, ब्लरनेस या छाया वगैरह को हटा देती हैं. साथ ही, इस फ़ोन में Motion Photos 4K में रिकॉर्ड होते हैं, तो आप हिलते-डुलते पलों में भी हाई-क्वालिटी स्टिल्स निकाल सकते हैं. अब आपको सही समय पर क्लिक बटन दबाया या नहीं, इसकी चिंता नहीं करनी है.
Motion Photo अपने-आप में एक छोटा क्रिएटिव स्टूडियो है. आप कई क्लिप्स को मिलाकर एक सुंदर सा कोलाज बना सकते हैं, किसी मोमेंट को क्रिस्टल-क्लियर 4K में स्लो कर सकते हैं. ऐसे प्यारे पलों को इंस्टाग्राम के लिए लूप्स में बदल सकते हैं. यह सब कुछ सिर्फ डिफ़ॉल्ट Photos ऐप में जाकर कर पाएंगे. इसके लिए किसी दूसरे एडिटर के पास जाने की ज़रूरत नहीं है.
Portraits भी इतनी ही खूबसूरती से हर बारीक के साथ कैद कर सकते हैं. अपडेटेड Hasselblad Portrait Mode आपको 23mm से 85mm तक कोई भी Focal Length चुनने की सुविधा देता है. किसी असल पोर्ट्रेट किट की तरह आपको यहां सारे फ़ीचर मिलेंगे. LUMO की शानदार प्रोसेसिंग हर एक बाल की लट तक को पूरी बारीकी से दिखाती है. True Color Camera खराब या असमान लाइटिंग में भी स्किन टोन को बिल्कुल प्राकृतिक बनाए रखता है. किसी चौंधियाते साइन बोर्ड, वार्म स्ट्रीट लैंप या सैचुरेटेड LED लाइट के नीचे लिए गए नाइट पोर्ट्रेट भी उन पलों को जीवंत और खूबसूरत अंदाज़ में कैद करते हैं.
अगर आपको पुरानी यादों से घिरे रहना पसंद है, तो Find X9 Pro का नया Dual-Flash System आपके लिए बहुत खास साबित हो सकता है. यह इतना दमदार है कि दो मीटर से भी ज्यादा दूरी पर मौजूद चीज़ों को आराम से रोशन कर सकता है. जैसे ही आप फ्लैश आइकन को टैप करते हैं, फोन दो बार फ्लैश करता है. इससे शुरुआती 2000s की पॉइंट-एंड-शूट कैमरों वाली तेज़, डायरेक्ट CCD लुक फिर से बन जाती है. दो नए फिल्म सिमुलेशंस Cold Flash और Warm Flash इस प्रभाव को अच्छी तरह से समायोजित करते हैं. आप इन्हें फोटो के साथ-साथ वीडियो पर भी लगा सकते हैं, ताकि रेट्रो स्टाइल और भी खूबसूरत लगे.
इन सभी टूल्स को मिलाकर Find X9 Series फ़ोन कम और एक समझदार कैमरा सिस्टम ज़्यादा है. यहां इंटेलिजेंस हर फ़ीचर में शामिल है. आप बस ज़िंदगी के खास पलों को कैद करते हैं और बाकी काम फोन संभाल लेता है.
AI आपकी ज़रूरतों के मुताबिक काम करता है
कैमरा इसका वो फ़ीचर है जहां Find X9 Series की ताकत दिखती है. AI टूल में इस फ़ोन की सादगी और सहजता नज़र आती है. यहां कुछ भी शोर-शराबे वाला या दिखावे भर के लिए नहीं है. ColorOS 16 हर चीज़ को एक ही जगह OPPO AI Hub में जोड़ता है. अब बिखरे हुए सेटिंग्स, अलग-अलग टूल खोजने की परेशानी नहीं होगी. यह बस एक सिंगल सिस्टम है, जो आपके रोज़मर्रा के कामों को आसानी से और तेज़ी से निपटाने के लिए बनाया गया है.
AI Mind Space इस सिस्टम का केंद्र है. यह वह फ़ीचर है जो हमारे फ़ोन में मौजूद जानकारी को सही तरीके से सेव करता है. आम तौर पर ज़रूरी चीज़ें हर जगह बिखरी रहती हैं. जैसे कि गैलरी में स्क्रीनशॉट, नोट्स में कॉपी किया हुआ टेक्स्ट, किसी चैट ऐप में सेव की गई इमेज. Mind Space इन सबको एक जगह खुद ही निकालकर लाता है और एक व्यवस्थित जगह पर जमा कर देता है. स्क्रीन पर तीन उंगलियों की स्वाइप से आप जो देख रहे हैं वह सेव हो जाता है. Find X9 Series में, Snap Key दबाने से भी यह हो जाता है. लॉन्ग प्रेस करने पर यह उसी नोट के साथ एक वॉइस नोट भी जोड़ देता है.
इस फ़ोन की असली ताकत सिर्फ़ Storage तक सीमित नहीं है. यह आप समझ ही गए होंगे. अगर आप अपने कैमरे को किसी कॉन्सर्ट पोस्टर, ऑनलाइन मीटिंग इनवाइट या किसी ऑफ़लाइन टिकट पर रखते हैं, तो Mind Space उसके डिटेल पढ़ सकता है. साथ ही, अगले कदम का सुझाव भी देता है. जैसे कि Calendar में जोड़ें, समय और जगह सेव करें, कैटेगरी सेट करें. यह सब बिना फोटो लिए ही कर सकता है.
इस Google Gemini के साथ OPPO का इंडस्ट्री में पहली बार इस्तेमाल किया गया Personal Knowledge Integration इसे और भी ज़्यादा काम का बनाता है. अब Gemini आपके Mind Space को उसके निजी जानकारी संग्रह की जगह के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है. आसान शब्दों में कहें, तो Gemini के जवाब आपकी सेव की हुई जानकारी पर आधारित होंगे. यह पूरी तरह से आपकी ज़रूरतों और जानकारी के मुताबिक और निजी है. उदाहरण के लिए, आप पूछ सकते हैं: “मेरे सेव किए हुए डेटा का इस्तेमाल करके एक ऐसी एनिवर्सरी वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाओ, जिसमें फ्लाइट शामिल न हो.” Gemini आपके सेव किए हुई नोट्स देखकर, रियल-टाइम जानकारी से मिलाएगा. फिर आपकी पसंद और ज़रूरतों के मुताबिक प्लान तैयार करता है. यह सिर्फ़ एक सलाह भर नहीं होगी, आपकी ज़रूरतों के मुताबिक स्मार्ट तरीके से तैयार किया गया है.
OPPO Find X9 Series में यह सारे काम बहुत आसानी से होते हैं. बाईं तरफ़ का Snap Key दबाते ही कंटेंट Mind Space में सेव हो जाता है. दाईं तरफ़ का Power Button दबाएंगो, तो Gemini एक्टिव होकर आपके फॉलो-अप सवाल सुनने के लिए तैयार रहेगा. यह सिस्टम उसी तरीके से डिज़ाइन किया गया है, जिस तरह लोग वास्तव में अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं.
इसके आगे, Gemini अब OPPO के ऐप के अंदर सीधे एक्शन की शुरुआत कर सकता है. टाइमर सेट करना हो, कैलेंडर एंट्री अपडेट करनी हो, सिस्टम सेटिंग बदलनी हो, नोट्स बनाने हों, यह सब कुछ अब सामान्य बातचीत की तरह कहकर किया जा सकता है. Gemini Live इसमें एक और फ़ीचर जोड़ता है. कैमरा या स्क्रीन शेयरिंग के ज़रिए रियल-टाइम विजुअल सहायता मिल सकती है. विदेश में हैं, तो मेन्यू पर कैमरा ले जाएं और तुरंत आपको अनुवाद मिल जाएगा. अपनी स्क्रीन शेयर करें और अपने मौजूदा काम या ज़रूरत के आधार पर सही सुझाव ले सकते हैं.
AI Recorder और AI Writer इस प्रोडक्टिविटी को एक और स्तर पर ले जाकर पूरा करते हैं. AI Recorder मीटिंग और लेक्चर्स को रियल-टाइम में ट्रांसक्राइब करता है, Speakers ऑटो-डिटेक्ट करता है और आपकी ज़रूरत के हिसाब से सारांश तैयार कर देगा. जैसे कि मीटिंग मिनट्स, इंटरव्यू नोट्स या लेक्चर की खास बातें. आप इन्हें ऑडियो, फुल ट्रांसक्रिप्ट या छोटा PDF/Doc—किसी भी फॉर्म में सेव और एक्सपोर्ट कर सकते हैं. AI Writer सिस्टम ऐप्स और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह मौजूद है. यह ईमेल प्रूफरीड करने, रिपोर्ट को और बेहतर बनाने और कैप्शन लिखने में मदद करता है. बिखरे हुए विचारों को स्प्रैडशीट पर एक साथ जमा करने जैसा काम है.
यह पूरा सिस्टम आपके काम को चुपचाप आसान बनाने के लिए बनाया गया है.
ColorOS 16: तेज़, आपकी ज़रूरतों के मुताबिक और समय बचाने के लिए है
AI फीचर्स के बाद, ColorOS 16 ऐसा लगता है जैसे कि एक चमकदार, पॉलिश किया हुआ इंटरफ़ेस है, जो इस पूरे अनुभव को एक साथ जोड़ती है. ये अपडेट्स उन छोटे-छोटे टुकड़ों में फैली चीज़ों को एकजुट करते हैं. इससे आपको हर इंटरैक्शन एक ही जगह पर और सोच-समझकर डिज़ाइन किया हुआ महसूस होगा.
इस फ़ोन की बुनियाद में निजता की सुरक्षा है. OPPO का Private Computing Cloud आपके सारे AI डेटा, Mind Space समेत सभी जानकारी एक सुरक्षित, डिवाइस के अंदर और क्लाउड-सुरक्षित जगह पर जमा करता है. यहां किसी भी थर्ड पार्टी की कोई पहुंच नहीं हो सकती है. आपके नोट्स, स्क्रीनशॉट्स, रिकॉर्डिंग्स और सेव की गई जानकारी, सब कुछ सिर्फ़ और सिर्फ आपका ही रहेगा.
OPPO Lock इस फ़ोन को बाहरी दुनिया के खतरों से निपटने के लिए एक व्यावहारिक सुरक्षा कवच देता है. अगर आपका फ़ोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो इसे कस्टमर सर्विस के माध्यम से दूर से लॉक किया जा सकता है. अगर कोई आपकी SIM निकाल देता है या जबरन कनेक्शन तोड़ने की कोशिश करता है, तो फोन अपने-आप लॉक हो जाता है. दोबारा चालू करने के लिए आपका पासवर्ड और बायोमेट्रिक दोनों जरूरी होते हैं. यह आसान, व्यावहारिक और आधुनिक सुरक्षा की मिसाल है. (ध्यान दें: इसके लिए क्षेत्रवार उपलब्धता का नियम लागू है.)
कनेक्टिविटी भी अब पहले से ज़्यादा बेहतर है. ColorOS 16 अब Mac और Windows दोनों पर सहज रूप से काम करता है. अपडेटेड O+ Connect के साथ, आप अपने फोन की स्क्रीन को PC के साथ जोड़ सकते हैं. माउस और कीबोर्ड से एक साथ पांच ऐप तक नियंत्रित कर सकते हैं और फ़ाइलों को ऐसे ड्रैग कर सकते हैं जैसे दोनों डिवाइस एक ही सिस्टम पर हों. जब आप अपने डेस्क से दूर हों, तब भी आप अपने फोन से कंप्यूटर को रिमोट-कंट्रोल कर सकते हैं. जिन फ़ाइलों की जरूरत हो, उन्हें फोन में ड्रैग कर सकते हैं. Touch to Share पहले से भी ज़्यादा आसान है. दो OPPO डिवाइस को बस टच कराएं और आपकी फोटो, वीडियो और नोट्स तुरंत ट्रांसफ़र हो जाते हैं.
Flux Home Screen की वजह से होम स्क्रीन पहले से बेहतर और इस्तेमाल के लिहाज़ से आसान है. आप फ़ोल्डरों का आकार चौड़ा या लंबा कर सकते हैं, ऐप आइकन बड़े कर सकते हैं. उनमें सीधे क्विक एक्शन भी एम्बेड कर सकते हैं. अब लेआउट के हिसाब से आपको नहीं बदलना होगा, बल्कि आपके काम करने के तरीके के हिसाब से लेआउट बदलता है.
Aqua Dynamics भी अब और भी ज़्यादा काम का है और Glanceable लेयर में बदल गया है. Timers, Voice Recordings, Deliveries, Sports Scores, Music सब कुछ आपकी स्क्रीन के टॉप पर साफ़-सुथरे तरीके से नज़र आएगा. आपके हाव-भाव के हिसाब से यह सहज प्रतिक्रिया देता है. आप एक साथ कई काम शुरू कर सकते हैं. एक ही वक्त में बहुत कुछ करते हुए कोई रुकावट नहीं आएगी. यह एक इंटरैक्टिव रिबन की तरह है, जिसे आप बस टैप करके खोलें या स्वाइप करके हटाएं. यह मल्टीटास्किंग है, लेकिन इसके लिए दिमाग पर बोझ नहीं डालना होगा.
इन सबके पीछे काम करता है नया Luminous Rendering Engine. यह स्क्रीन पर मौजूद चीज़ों को एक-एक करके नहीं, बल्कि बल्कि एक साथ ही संभालता है. ऐनिमेशन आपकी ऊंगली के टच प्वाइंट से शुरू होते हैं और कंटेंट बंद करने पर उसी पॉइंट पर लौटते हैं. नतीजा साफ़ है: OS ज़्यादा आसान, ज़्यादा कुशल और मोशन में पहले से ज़्यादा विश्वास के साथ काम कर सकेंगे.
परफ़ॉर्मेंस के साथ फ़ीचर: मज़बूती का मिलेगा साथ
यह बेहतरीन फ़ीचर के साथ परफ़ॉर्मेंस का शानदार तालमेल है. इतनी बेहतरीन इमेज और AI क्षमता वाले फ़ोन के सही से काम करने के लिए ज़रूरी है कि इसका परफॉर्मेंस भी दमदार हो. यहीं पर Find X9 Series बाकी से और भी आगे निकल जाती है.
दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 पर चलते हैं, जो मार्केट के शुरुआती 3nm Chipsetsमें से एक है. OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro दोनों में एक जैसा ही टॉप-टियर हार्डवेयर मिलता है. परफॉर्मेंस के मामले में हर पैमाने पर पहले से काफ़ी ज़्यादा सुधार हुए हैं. CPU 32% तेज और 55% ज्यादा पावर-एफिशियंट हो गया है. GPU की स्पीड 33% बढ़ी है, जबकि पावर खपत 42% कम हो गई है. NPU की परफॉर्मेंस दोगुनी से ज्यादा हो गई है और पावर ड्रॉ आधा रह गया है. यह अपने-आप में बेहतरीन अपडेट है. अब लगातार इस्तेमाल के दबाव में भी पावर और बैटरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.
स्मार्टफ़ोन की यह दमदार पावर तब ही मायने रखती है, जब फोन उसे सही जगह इस्तेमाल करना जानता हो. यहीं पर OPPO का Trinity Engine काम आता है. यह लेयर हार्डवेयर को केवल तेज़ ही नहीं बनाती, बल्कि उसे लंबे समय तक टिकाऊ भी बनाती है.
MediaTek के साथ मिलकर तैयार किया गया Trinity Engine रियल-टाइम में CPU, GPU और NPU को मैनेज करती है. इसका Chip-Level Dynamic Frame Sync हर पल बदलती ज़रूरत के मुताबिक पावर शिफ़्ट करता है. ज़रूरत हो, तो तुरंत पावर को दूसरी जगह भेज सकता है. इसी वजह से गेमिंग के दौरान कुछ बड़ा भी हो जाए, तो भी फ्रेम रेट स्थिर रहता है. भारी दबाव में यह 37% तक बेहतर काम करने की क्षमता दे सकता है.
Unified Computing Power Model पावर की खपत के बारे में 90% से ज्यादा सटीक अनुमान लगा सकता है. यह तब बेहद जरूरी हो जाता है जब आप बहुत सारे काम एक साथ कर रहे हों. जैसे कि बैकग्राउंड में ऐप्स चलते हुए 4K वीडियो एडिट करना, BGMI में मैप और कॉम्बैट के बीच स्विच करना या बाहर तेज रोशनी में HDR फुटेज रिकॉर्ड करना. Trinity Engine पहले से जान लेता है कि किस हिस्से को कितनी पावर चाहिए. पावर की मांग से पहले ही इसे पता होता है.
अब बात करते हैं OPPO के Programmable Scheduler, जो फ़ालतू इंस्ट्रक्शन्स को हटा देता है. इससे फ़ोन की बैटरी खत्म करने और फ़ोन को गर्म करने वाली बहुत सी चीज़ें खुद-ब-खुद हट जाती हैं. लंबे गेमिंग सेशन में सिर्फ़ यही फ़ीचर पावर की खपत को 15% से ज़्यादा कम कर देता है. Programmable Scheduler फ़ोन के Sensor Offload के साथ मिलकर फ़ोटो से जुड़े भारी कामों को कैमरा सेंसर की बजाय Dimensity चिपसेट के पास पहुंचा देता है. इससे 4K 60fps HDR रिकॉर्डिंग में 16% कम पावर लगती है. इन सारी चीज़ों का सिर्फ़ एक लक्ष्य है: दमदार प्रदर्शन और वह भी सिर्फ़ कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि लगातार तेज़ परफ़ॉर्मेंस.
फ़ोन का कूलिंग सिस्टम इसके प्रदर्शन में निरंतरता लाता है. OPPO Find X9 में एक नया Vapor Chamber दिया गया है, जिसमें 32,000 mm² से ज़्यादा का गर्मी को बांटने वाला हिस्सा है. OPPO Find X9 Pro में इसे बढ़ाकर 36,344 mm² किया गया है. दोनों Vapor Chambers में बेहद महीन स्टेनलेस स्टील के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है. यह थर्मल कंडक्टिविटी बढ़ाता है और इतना पतला है कि फोन स्लिम ही रहता है.
Vapor Chamber सिर्फ़ एक हिस्से में नहीं है. यह फ़ोन के जटिल हिस्सों के ऊपर फैला हुआ है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल भी शामिल है. इससे स्मार्टफ़ोन के उन हिस्सों की गर्मी तुरंत खींचकर बाहर निकालती है, जो आम तौर पर सबसे पहले गर्म हो जाने पर प्रभावित होते हैं. इसी कारण 4K लंबी रिकॉर्डिंग आसानी से हो सकती है, गेमिंग में 20 मिनट के बाद भी फ्रेम ड्रॉप नहीं होते. भारी ऐप्स भी लंबे इस्तेमाल के बावजूद तुरंत तेज़ी से लॉन्च होते हैं.
अगर आप ट्रेन में वीडियो एडिट करते हैं, घंटों तक BGMI या Genshin खेलते हैं. एक साथ कई AI टूल चलाते हैं या लंबे HDR क्लिप शूट करते हैं, तो आप तुरंत महसूस करेंगे कि इस डिज़ाइन का कितना अच्छा असर होता है. यह लगातार बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस देता है. फोन की स्पीड कभी भी धीमी नहीं होगी.
बैटरी और चार्जिंग: ज़बरदस्त क्षमता, बिना किसी रुकावट के
अक्सर फ़्लैगशिप फोन बैटरी के साथ समझौता करते हैं, लेकिन Find X9 सीरीज़ इस लिहाज़ से एकदम उलटा है. OPPO Find X9 में 7025 mAh की Silicon-Carbon Battery है, जबकि OPPO Find X9 Pro इसे बढ़ाकर 7500 mAh तक ले जाता है. इसकी खासियत सिर्फ़ क्षमता नहीं, बल्कि इसके पीछे की इंजीनियरिंग है. OPPO ने बैटरी क्षमता को काफी बढ़ा दिया है. इसके बावजूद, फोन पहले से ज़्यादा मोटा या चौड़ा नहीं है, बल्कि उसी आकार का ज़्यादा पावर से लैस है.
Silicon-carbon तकनीक की वज़ह से बैटरी बहुत दमदार है. यह कम जगह में ज़्यादा पावर जमा करती है. फ़ोन की गर्मी को बेहतर तरीके से संभालती है और लंबे समय के लिए टिकाऊ भी है. OPPO का भरोसा है कि सामान्य इस्तेमाल में पांच साल बाद भी बैटरी अपनी 80% क्षमता बनाए रखेगी. यह पॉकेट में रखे फोन में लैपटॉप-लेवल लाइफ़स्पैन जैसा है.
चार्जिंग भी उतनी ही लचीली है: 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग (ईयरबड्स या स्मार्टवॉच के लिए) है. इसका मतलब है कि सुबह की शुरुआत से लेकर दिन भर की शूटिंग और देर रात के गेमिंग सेशन तक फ़ोन आपके साथ रहेगा. आपको चार्जिंग शेड्यूल बदलने की ज़रूरत नहीं होगी. फोन बस पूरे दिन साथ निभाता है.
डिज़ाइन और मज़बूती: हर जगह इस्तेमाल में पहले से बेहतर
यह फ़ोन इतना दमदार होते हुए भी हाथ में पकड़ते हुए आपको आरामदेह अनुभव मिलेगा. OPPO ने इस अनुभव को बेहतर बनाने में खास ध्यान दिया है. फ़ोन का फ्रेम फ़्लैट है, लेकिन किनारों को हल्का सा घुमाव दिया गया है. इससे टाइप करते समय, गेमिंग करते हुए या शूटिंग के दौरान फोन पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी. वन-पीस ग्लास बैक में मैट टेक्सचर है, जो चमक को कम करता है. साथ ही, फिंगरप्रिंट्स को दूर रखता है. कैमरा हाउसिंग को अब टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर रखा गया है, जिससे रिकॉर्डिंग, गेमिंग या ब्राउज़िंग करते समय आपकी उंगलियां कैमरे के लेंस को नहीं छूती है. ये छोटे बदलाव, बड़ा असर डालती हैं.
दोनों मॉडलों में मौजूद Snap Key आपको सिंगल, डबल या लॉन्ग प्रेस के हिसाब से अपनी पसंद के अनुसार फ़ंक्शन सेट करने देता है. Pro मॉडल में Quick Button ठीक उसी जगह दिया गया है, जहां फोन को हॉरिज़ॉन्टली पकड़ने पर आपकी तर्जनी उंगली स्वाभाविक रूप से पड़ती है. आप कैमरा तुरंत खोल सकते हैं, एक प्रेस में शूट कर सकते हैं और हल्की स्वाइप से ज़ूम कर सकते हैं. जो लोग फैमिली कैमरों के दौर को याद करते हैं, उनके लिए यह बटन किसी असली शटर जैसा महसूस होगा. बड़ी बैटरी होने के बावजूद, फोन स्लिम है. OPPO Find X9 सिर्फ 7.99 mm और Find X9 Pro 8.25 mm मोटा है. वज़न भी अपने आकार के मुताबिक बहुत हल्का है और यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है. फ़ोन को हाथ में लेकर आपको काफ़ी अच्छा अनुभव मिलेगा.
दिखने में, दोनों फोनों का मूड अलग है. OPPO Find X9 दो विकल्पों में आता है Titanium Grey और Space Black. दोनों मैट, सादगी से भरपूर और इंडस्ट्रियल लुक को पूरा करते हैं. OPPO Find X9 Pro में ज़्यादा विकल्प हैं. जैसे कि Silk White, जो नरम, मोती जैसा और मुलायम कपड़े जैसा अहसास देता है. Titanium Charcoal, एक गहरा मैट फिनिश है, जो Pro मॉडल की इमेजिंग-फर्स्ट पहचान को और भी मजबूत बनाता है.
इसके बाद अब बात करते हैं स्मार्टफ़ोन की मज़बूती के बारे में.
IP66, IP68 और IP69 प्रोटेक्शन के साथ, आप इस फोन को बारिश में, स्विमिंग पूल के पास और यहां तक कि बहते पानी के नीचे धोते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह किसी भी मुख्यधारा वाले फ्लैगशिप फ़ोन में दी जाने वाली अब तक की सबसे उच्च सुरक्षा स्तर है.
फ़ैसला: परफ़ेक्ट डिवाइस की उम्मीदों को करे पूरा
हमने शुरुआत में बात की थी कि एक आधुनिक फ़ोन से हमारी क्या उम्मीदें होती हैं. एक ऐसी मशीन जो शूट कर सके, सोचे, प्लान करे, एडिट करे, रिकॉर्ड करे, मनोरंजन की ज़रूरत पूरा करे, ट्रांसलेट करे, फ़ोन में मौजूद चीज़ों को व्यवस्थित करे. हमारी रोज़मर्रा के काम की वज़ह से डाले दबाव को आसानी से संभाल सके. Find X9 Series इन सारी चुनौतियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करता है. साथ ही, इन फ़ोन में ऐसा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया है, जो आम लोगों की रोज़मर्रा की जरूरतों के साथ कदम मिलाकर चलने में सक्षम है.
इस फ़ोन को जो बात सबसे अलग करती है, वो है हर चीज़ का उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सही तरीके से जुड़ना. कैमरा सिस्टम ऐसा तैयार किया गया है कि आपके खास पलों को यादगार के तौर पर तुरंत कैद करता है. AI टूल्स हमारी रोज़मर्रा की आदतों के मुताबिक काम करते हैं. जैसे कि जानकारी सेव करना, आइडिया ड्राफ्ट करना, नोट्स तैयार करना और दिन भर की प्लानिंग के बीच बहुत आसानी से सब कुछ कर लेते हैं. दिन भर की ज़रूरतों के मुताबिक फ़ोन बेहतरीन परफॉर्मेंस करता है. इस दौरान बैटरी आपका साथ बीच रास्ते में नहीं छोड़ती है.
क्रिएटर्स के लिए OPPO Find X9 Series नए दरवाज़े खोलती है. गेमर्स के लिए, यह डिवाइस बिना किसी रुकावट के बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है. अचानक गर्म होना, मैच के बीच में झटके महसूस करना और न “थोड़ा ठंडा होने दो” वाली मज़बूरी नहीं मिलेगी. पेशेवर लोगों के और उन सभी के लिए जो अपने फ़ोन के बिना अधूर हैं: AI लेयर सच में अपग्रेड है. आपके काम फटाफट पूरे करती है. सोच के मुताबिक चलती है. आपकी चीज़ों और जानकारी को स्मार्ट तरीके से ऑर्गनाइज करती है.
आपके लिए कौन-सा मॉडल सही विकल्प है?
अगर आपका बजट ₹75,000 तक है, तो OPPO Find X9 सबसे बेहतर विकल्प है. यह वह इमेजिंग क्षमता, बैटरी बैकअप, स्पीड और प्रीमियम फ़िनिश देता है, जिसकी उम्मीद आप इससे कहीं महंगे फोन से करते हैं. साथ ही, यह सब कुछ बेहद भरोसेमंद तरीके के साथ करता है. अगर आपका बजट थोड़ा और ऊपर जाने की अनुमति देता है, तो OPPO Find X9 Pro असली प्रीमियम अनुभव देता है. इसका 200MP Hasselblad टेलीफ़ोटो कैमरा वाकई एक बेहतरीन विकल्प है. Ultra XDR मेन कैमरा कम रोशनी में भी आसानी से संभाल लेता है. बड़ी बैटरी और बेहतर कूलिंग की वज़ह से बिना किसी हिचकिचाहट के पूरी क्षमता के साथ फ़ोन इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक ऐसा फ्लैगशिप है जिसे दूर से सराहने के लिए नहीं, बल्कि जमकर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है.
OPPO Find X9 12GB + 256GB: ₹74,999 में मिल रहा है. 16GB + 512GB: ₹84,999, OPPO Find X9 Pro 16GB + 512GB (सिंगल वेरिएंट): ₹1,09,999 में मिल रहा है. दोनों फोन की बिक्री 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है.
OPPO Find X9 Pro, OPPO e-store, Amazon, Flipkart और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर मिल रहा है. OPPO Find X9, OPPO e-store, Flipkart और मेनलाइन रिटेल पर उपलब्ध है. और जिन क्रिएटर्स को पूरा प्रो-लेवल इमेजिंग सेटअप चाहिए, उनके लिए Hasselblad Teleconverter Kit अलग से ₹29,999 में OPPO e-store पर उपलब्ध होगी.
असली बात यही है: Find X9 सीरीज़ आपको केवल फ्लैगशिप स्टेटस नहीं देती. यह आपको बेहतरीन क्षमता देती है. यह आपको नई सोच देती है. यह आपको ऐसे टूल्स देती है, जिन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बार-बार इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है. यह सिर्फ़ पहले दिन के दिखावे भर के लिए नहीं है.
कोई भी फ़ोन बिल्कुल परफेक्ट नहीं होता है. यह सीरीज़ उस “परफ़ेक्ट फ़ोन” की सोच के जितना क़रीब है, उतना इसकी श्रेणी के अधिकतर डिवाइस कोशिश भी नहीं कर सकते हैं. यह सोच-समझकर बनाई गई डिवाइस है. यह स्मार्टफ़ोन पावरफुल है और उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है जो इसके हर बूंद का इस्तेमाल अपने लिए करना चाहते हैं. क्रिएटर्स, गेमर्स, तेज़ी से काम करने वाले प्रोफेशनल और वे सभी जो चाहते हैं कि उनका फ़ोन भी उनकी तरह मेहनती हो. यह अब तक की OPPO की सारी खूबियों से लैस परफ़ेक्ट और संतुलित फ्लैगशिप सीरीज़ है. यह बात साफ़ झलकती भी है.
(Partnered Post)
[ad_2]
Source link