[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी दूसरी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी दिल्ली की प्रार्थना सभा में पूरी तरह भावुक हो गईं. 11 दिसंबर को जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में हेमा मालिनी मंच पर पहुंचीं तो उनकी आंखों से आंसू नहीं और जुबां पर सिर्फ धर्मेंद्र की यादें. इस दौरान दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल उनके दोनों तरफ खड़ीं थीं, जो पापा की याद में भावुक हो रही थीं. हेमा उनके अधूरे सपने का याद कर भावुक हो गई और बोलीं वो अधूरा रहा गया.
हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बनीं. प्यार के खातिर उन्होंने समाज की खींची लकीरों को भी पार किया और वो सब किया जिसमें एक-दूसरे को खुशी मिलती थीं. हेमा के लिए धर्मेंद्र सबसे बड़े सहारा था, जो अब उनके साथ नहीं हैं और ये दर्द एक बार फिर छलक गया. हेमा को सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि वो जो सपना देख रहे थे, वो उसे पूरा नहीं कर सके.
जब समय के साथ सामने आई धरम पाजी की छिपी हुई खूबी
शोक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया उनके जाने का शोक मना रही है, लेकिन मेरे लिए यह असहनीय झटका है. एक ऐसा साथ टूट गया जो समय की हर परीक्षा में खरा उतरा था.’ धर्मेंद्र के अधूरे सपने का जिक्र करते हुए हेमा की आवाज भर्रा गई. उन्होंने बताया, ‘समय के साथ उनकी एक छिपी हुई खूबी सामने आई. वो उर्दू शायरी करने लगे. उनकी खासियत यह थी कि कोई भी परिस्थिति हो, वो तुरंत उस पर एक शेर सुना देते थे.’
‘लेकिन वो काम अधूरा रह गया’
हेमा ने कहा, ‘मैं अक्सर उनसे कहती थी कि आपको किताब लिखनी चाहिए, फैंस बहुत पसंद करेंगे. वो इस बात को बहुत गंभीरता से ले रहे थे, प्लानिंग भी कर रहे थे… लेकिन वो काम अधूरा रह गया.’
हेमा ने धर्मेंद्र के साथ अपने 50 साल के सफर को याद किया.
‘वो मेरे लिए बेहद समर्पित जीवनसाथी बने’
हेमा ने अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते को याद करते हुए कहा, ‘जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया, वही मेरे असली जीवनसाथी बन गए. हमारा प्यार सच्चा था, इसलिए हमें किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत थी. हमने शादी की. वो मेरे लिए बेहद समर्पित जीवनसाथी बने. हर कदम पर, हर पल मेरे साथ मजबूत स्तंभ बनकर खड़े रहे.’
हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी श्रद्धांजलि सभा
हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने धर्मेंद्र की स्मृति में 11 दिसंबर को दिल्ली में यह अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी. हालांकि, इस सभा में धर्मेंद्र के पहले परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था. धरम पाजी को श्रद्धांजलि सभा ने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ राजनेता भी पहुंचे. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं.
27 नवंबर को प्रकाश कौर ने रखी थी प्रार्थना सभा
आपको बता दें कि 24 नवंबर को मुंबई में धर्मेंद्र ने आखिरी सांस अपने घर में ली. इसके बाद 27 नवंबर को उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और दोनों बेटों सनी देओल-बॉबी देओल ने प्रार्थना सभा आयोजित की थी, जिसमें हेमा मालिनी व उनकी बेटियां शामिल नहीं हुई थीं. उसी दिन हेमा ने अपने घर पर अलग से श्रद्धांजलि सभा रखी थी. उनके फैंस उन्हें आखिरी बार आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा के साथ देख सकेंगे.
[ad_2]
Source link