Headlines

Yuvraj Singh Birthday: एक ओवर में 6 छक्के नहीं, इससे भी मुश्किल है युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड तोड़ना, धुरंधरों के भी छूट जाएंगे पसीने!

[ad_1]

Last Updated:

Yuvraj Singh Unbreakable Records: टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मैदान पर गेंद और बल्ले से इस धाकड़ ऑलराउंडर ने विरोधी टीमों के खूब छक्के छुड़ाए. उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें आज तक कोई तोड़ नहीं सका है. आइए युवराज के 5 बड़े रिकॉर्ड रिकॉर्ड जानते हैं. एक रिकॉर्ड ऐसा है, जो एक ओवर में 6 छक्के लगाने से भी ज्यादा मुश्किल है.

yuvraj singh

युवराज सिंह ने 2007 में पहली बार आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड में वो करिश्मा कर दिखाया था, जिसके बारे में किसी बल्लेबाज का सोचना भी सपने जैसा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था. वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.

yuvraj singh

युवराज सिंह उन बैट्समैन में से एक रहे, जिन्होंने निचले क्रम में आकर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई. युवराज ने नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए 7 इंटरनेशनल सेंचुरी बनाईं, जो एक रिकॉर्ड है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपने पूरे करियर में 150 के बेस्ट स्कोर के साथ 17 सेंचुरी बनाईं.

yuvraj singh

युवराज जितने बेहतरीन बल्लेबाज थे, उतने ही शानदार गेंदबाज भी. 2009 IPL में उन्होंने एक ही सीजन में दो हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया था. पहली हैट्रिक 2009 की फाइनलिस्ट RCB के खिलाफ और दूसरी हैट्रिक चैंपियन बनी डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली थी. एक आईपीएल में दो बार यह कारनामा करने वाले युवराज इकलौते गेंदबाज हैं. इस रिकॉर्ड को दोहराना एक ओवर में 6 छक्के से भी ज्यादा मुश्किल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

yuvraj singh

2011 वनडे वर्ल्ड कप युवराज सिंह के लिए बहुत ही शानदार रहा और उन्होंने उस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड तोड़े. आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में युवराज ने 5/31 के बॉलिंग फिगर और नाबाद फिफ्टी के साथ मुकाबला खत्म किया. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप हिस्ट्री में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने.

श्रीलंका में हुए 2000 अंडर 19 वर्ल्ड कप को भारत ने युवराज सिंह के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर जीता था. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी मिला. 11 साल बाद युवी ने इसी करिश्मे को दोहराते हुए सीनियर टीम के लिए कमाल किया और 28 साल बाद भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. यहां भी ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. इसी के साथ वह U19 और 50 ओवर वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए.

homesports

एक ओवर में 6 छक्के नहीं, इससे भी मुश्किल है युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड तोड़ना!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *