[ad_1]
Last Updated:
Nitish Reddy Hat Trick: स्टार भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल की बॉलिंग करते हुए हैट्रिक लेकर तहलका मचाया. आंध्र प्रदेश के लिए खेल रहे नीतीश रेड्डी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ यह कारनामा किया. नीतीश ने पारी के तीसरे ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हर्ष गवली, हरप्रीत भाटिया और रजत पाटीदार के विकेट लिए.
नीतीश रेड्डी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ ली हैट्रिक.नई दिल्ली. नीतीश कुमार रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया. इस युवरा भारतीय ऑलराउंडर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ सुपर लीग मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाया और मध्यप्रदेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. नीतीश हाल ही में खत्म हुई भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज के बाद आंध्र प्रदेश की टीम में वापस आए थे. टीम में लौटते ही इस ऑलराउंडर ने हैट्रिक से तहलका मचा दिया.
नीतीश का पहला शिकार हर्ष गवली थे, जिन्हें ऑलराउंडर ने 5 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. अगली ही गेंद पर इस भारतीय ऑलराउंडर ने हरप्रीत सिंह को गोल्डन डक पर आउट किया. हरप्रीत सिंह रिकी भुई के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद रेड्डी ने अपनी अगली ही गेंद पर मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. रजत पाटीदार भी गोल्डन डक पर आउट हुए.
नीतीश रेड्डी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ ली हैट्रिक.
बल्ले से जोड़े महत्वपूर्ण रन
नीतीश रेड्डी ने इस मैच में बल्ले से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन रन बटोरे. भले ही आंध्र टीम 112 रन पर ढेर हो गई, लेकिन नीतीश टीम के लिए दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे. आंध्र की लड़खड़ाई पारी के लिए नीतीश ने 27 गेंदों पर 25 रन बनाए. अगर नीतीश यह रन नहीं बनाते तो टीम 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाती. अपनी हैट्रिक से पहले नीतीश ने T20 में 37 मैचों में सिर्फ 8 विकेट लिए थे, जिसमें उनका बेस्ट 2/17 था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
[ad_2]
Source link